How to get rid of Tiredness: बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई बार बिना काम किए ही थकावट महसूस करने लगते हैं। ऐसे में यह चिंता का विषय हो जाता है। कई बार थकावट गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। हालांकि, कई बार शरीर में पानी की कमी और खानपान के खराब होने के कारण और नींद की कमी से थकान होने लगती है। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि थकावट को घरेलू नुस्खे से कैसे ठीक कर सकते हैं।

तुरंत थकान कैसे दूर करें?

गुनगुना पानी पिएं

तुरंत थकान दूर करने के लिए आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देता है। इससे थकान तुरंत दूर हो सकती है। आप इस गुनगुने पानी में हल्का शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

थकान होने पर लें गहरी सांस

थकान महसूस होने पर आप गहरी सांसें ले सकते हैं। यह बॉडी को तुरंत एनर्जाइज करता है। गहरी सांस से शरीर को तुरंत रात मिलती है। यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी को तुरंत कम कर दिमाग को ऊर्जा देता है और तनाव को कम करता है। आप एक जगह बैठकर 7-10 मिनट तक धीमी सांस ले सकते हैं। इसके लिए धीरे-धीरे सांस लें और धीरे-धीरे सांस को छोड़े।  

थकान को दूर करता है मसाज

थकान को दूर करने के लिए मसाज काफी बेहतर ऑप्शन है। थकान के समय शरीर की हल्की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे पूरी बॉडी में खून का फ्लो काफी बेहतर होता है। आप अपने शरीर का मसाज नारियल, जैतून या फिर बादाम के तेल से कर सकते हैं। आप मसाज करते समय अपने गर्दन, कंधे और पैरों को सही से मालिश करें। यह तनाव को भी काफी कम करता है और शरीर को ताजगी देता है।