क्या आपके घर में भी चूहों ने आंतक मचा रखा है? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। गौरतलब है कि घर में मौजूद चूहे बीमारियों के खतरे को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा ये दांतों से सोफे, बिजली के तार, कपड़े आदि महंगे सामान को चबाकर बेहद नुकसान कर जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चूहों के इस आंतक से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपको कुछ बेहद आसान और असरदार टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना मारे चूंहों का घर से सफाया कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
चूहे भगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
कपूर
घर से चूहों का सफाया करने के लिए आप कपूर की मदद ले सकते हैं। बता दें कि कपूर की तेज गंध चूहों को दूर रखती है। ऐसे में आप घर के कोने-कोने में कपूर रख सकते हैं। इससे उस जगह पर चूहें नहीं आएंगे। इसके अलावा आप सुबह-शाम कपूर जलाकर घर में घुमा सकते हैं। इससे चूहों को भगाने में तो मदद मिलेगी ही, साथ ही मच्छर और छोटे-छोटे कीड़े भी घर से दूर रहेंगे।
दालचीनी
चूहों को भगाने के लिए आप दालचीनी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए दालचीनी का पाउडर बना लें और इसे घर के हर उस जगह पर छिड़कें जहां चूहे नजर आते हैं।
तेजपत्ता
तेजपत्ते की गंध घर से चूहों को भगाने में मदद कर सकती है। इसके लिए एक साथ 10-12 तेज पत्तों को जलाकर घर में घुमा दें। तेजपत्ते से निकलने वाला धुआ और गंध भी चूहे भगाने में असर दिखा सकता है।
तंबाकू
आटे में थोड़ी मात्रा में तंबाकू मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और इन्हें जगह-जगह रख दें। बता दें कि तंबाकू खाने पर चूहे भ्रमित हो जाते हैं और घर से भाग जाते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- इन तमाम नुस्खों से अलग घर से चूहों को दूर रखने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। चूहे गंदगी और अव्यवस्था में रहते हैं, इसलिए घर में सफाई बनाए रखें। बर्तनों को साफ रखें, खाने की चीजों को ढककर रखें, साथ ही फर्श को भी साफ रखें।
- चूहे घर में आने के लिए दरारें और छोटे रास्तों का उपयोग करते हैं। इसलिए दरवाजों और खिड़कियों के आसपास की दरारें बंद कर दें।
- इन सब से अलग घर में जहां-जहां पाइप हो, उसके आगे चूहेदानी लगा दें।
इन कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप बिना मारे चूहों से छुटकारा पा सकते हैं।