बारिश के बाद घरों में सीलन की समस्या बढ़ जाती है। अक्सर लोग घरों या दुकानों में सीलन आने से परेशान नजर आते हैं। इससे न केवल दीवारों पर पपड़ी जमने लगती है बल्कि छतों का प्लास्टर भी झड़ने लगता है। कई बार तो दीवारों पर फंगस जमने से ये हरी या काली भी नजर आने लगती हैं। जो लो वॉटरप्रूफिंग पेंट या तरीके अपना सकते हैं उनके लिए तो राहत रहती है। लेकिन महंगे होने की वजह से हर किसी का यह तरीका अपनाना संभव नहीं है। ऐसे में अगर आप भी सीलन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो तुरंत यहां बताए 5 कामों को कर लें। ऐसा करने से आपके दीवारों का हूलिया नहीं बिगड़ेगा।

सीलन को कैसे रोकें | seelan ko kaise roke

1- छत पर करें बनाएं वॉटरप्रूफिंग घोल

घर में सीलन आने से रोकने के लिए सबसे पहले छत को साफ करें। यहां टूटे प्लास्टर को हटा दें। फिर दरारों को भरने के लिए घर में वॉटरप्रूफिंग कंपाउंड तैयार करें। इसे बनाने के लिए कोयले को बारीक पीस लें। फिर बाल्टी में चूना और चारकोल को मिला दें। इन्हें दरारों में भर दें।

2- पाइपलाइन चैक करवाएं

कई बार घर में सीलन पाइपलाइन की लीकेज की वजह से आती है। ऐसे में जहां सीलन आ रही है उसके आसपास की पाइपलाइन चैक करवाएं। लीकेज को बंद करवाने के बाद यह दिक्कत कम हो सकती है।

3- वेटिंलेशन की करें व्यवस्था

घर के जिस कमरे में सीलन की दिक्कत है वहां वेटिंलेशन की व्यवस्था करें। वहां एग्जॉस्ट फैन लगाएं। ऐसा करने से कमरे में नमी कम होगी और सीलन कम आएगी।

4- दीवार की दरारों को भरें

कमरे में सीलन आने पर दरारों को भरें। ऐसा करने के लिए आप पुट्टी की मदद लें। इससे आपको सीलन की समस्या को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

5- गटर साफ करवाएं

कई बार घर के बाहरी हिस्से में गटर या डाउनपाइन भरने की वजह से सीलन आने लगती है। ऐसे में उसकी जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर वहां सफाई भी करवाएं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: कम समय में मलाई या दही से देसी घी निकालने के लिए अपनाएं ये 2 तरकीब, यहां जाने आसान तरीका