best way to eat sesame seeds: तिल शरीर को गर्मी प्रदान करने वाली चीज है जिसे सर्दियों में लोग खूब खाते हैं। ये एक पावरफूड है जो कि शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। लेकिन, तिल खाने का सही तरीका क्या है बहुत कम ही लोगों को पता होता है। लोग तिल ऐसे खाते हैं जिससे शरीर को फाइबर और प्रोटीन नहीं मिलता। ऐसे में आपको तिल खाने का सही तरीका जानना चाहिए जो कि सेहत के लिए कारगर तरीके से काम करता है। अब समझने वाली बात ये है कि तिल खाने का सही तरीका क्या है, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
तिल खाने का सही तरीका क्या है-best way to eat sesame seeds
तिल खाने का सही तरीका ये है कि आप तिल को पानी में भिगोकर खाएं (soaked sesame seeds)। तिल के बीजों को कच्चा खाया जाए तभी ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आपको करना चाहिए कि
-तिल को पानी में भिगोकर और फिर निकालकर रख लें और इसे शहद मिलाकर खा लें।
-आप तिल को दूध में भिगोकर खा सकते हैं।
रोज तिल का सेवन कैसे करें-How to eat sesame seeds daily
रोज तिल का सेवन करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप तिल को भिगोकर बर्गर बन्स, सलाद और ब्रेडस्टिक्स पर आम टॉपिंग के रूप में खा सकते हैं। इन्हें सलाद में भी डाला जा सकता है। इसके अलावा आप रोज तिल से बने स्मूदी भी खा सकते हैं जो कि शरीर में फाइबर जोड़ने के साथ आपको कई समस्याओं से बचा सकते हैं। इसके अलावा ये प्रोटीन से भरपूर है जो कि शरीर को एनर्जी देने में मददगार है।

तिल का दूध कैसे बनाएं-How to make sesame milk
आप तिल का दूध पी सकते हैं। जिसके लिए आपको करना ये है कि
-1 कप तिल, 2 कप पानी में रात भर भिगो दें
-सुबह पानी और बीज को चिकना होने तक मिलाएं
-अब दूध गर्म करें और तिल में डालकर इस दूध को पिएं।
इसी प्रकार से आप तिल को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि सब्जियों का सलाद काट लें और फिर इनपर तिल को छिड़कर आराम से खाएं। आप ब्रोकली और बाकी सब्जियों को उबालकर इसमें तिल छिड़कर खा सकते हैं। जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदिक हेयर ऑयल कैसे तैयार करें? महंगे दामों पर खरीदने से अच्छा घर में बनाकर लगाएं