Oranges for weight loss: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है, ये एक ऐसा प्रोसेस में जिसमें एक लंबा समय लगता है। वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी डाइट को सही करें और इसमें कुछ उन चीजों को शामिल करें जो कि मेटाबोलिज्म बूस्टर हो और फिर वजन घटाने में तेजी लाए। जैसे कि आप संतरा जो कि फाइबर और रफेज दोनों से भरपूर है और वेट लॉस में तेजी ला सकता है। अगर आप संतरा सही समय पर खाएं तो ये वेट लॉस में तेजी ला सकता है। इसके अलावा भी संतरा खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

वेट लॉस के लिए संतरा कैसे खाएं-How to eat oranges for weight loss

वेट लॉस के लिए संतरा खाने का सबसे कारगर तरीका ये है कि आप 2 संतरा रोज खाएं। आप साबुत संतरा ही खाएं क्योंकि इसकी स्मूदी बनाने या फिर जूस बनाने में इसके रफेज और फाइबर का लॉस हो जाता है। इससे वजन घटाने में मदद नहीं मिलती। तो आपको रोज दो साबुत संतरा खाना चाहिए जो कि वजन घटाने में तेजी ला सकता है।

वेट लॉस के लिए संतरा कब खाएं-best time to eat oranges for weight loss

वेट लॉस के लिए संतरा खाने का सबसे सही समय है दिन के समय या रात के खाने से ठीक पहले। ऐसा करने से पहले तो पेट भर जाता है और फिर आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। इससे कैलोरी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका विटामिन सी है जो कि डाइजेशन को तेज करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट वेट लॉस में मदद करते हैं।

मोटापा कम करने के लिए संतरा खाने के फायदे-Orange benefits for weight loss

संतरा में सॉल्युबल फाइबर होता है जो कि आपके डाइजेशन को स्लो कर देता है। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ फैट पचाने में मददगार है। इसके अलावा ये आंतों की गति को तेज करने में मददगार जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इस प्रकार से वेट लॉस में ये बेहद तेजी से मददगार है। तो इन तमाम फायदे के लिए संतरा खाएं।