How to Eat Properly: भारत में सदियों से खाना को काफी अहम माना गया है, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल के चलते अधिकतर लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। कुछ लोग खाना खाते समय टीवी या मोबाइल को देखते हैं और भोजन पर अधिक फोकस नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की परेशानियां भी होती है।
क्या होता है माइंडफुल ईटिंग? What is Mindful Eating
भागदौड़ भरी जिंदगी में भी आराम से खाना खाया जा सकता है। इसके लिए ज्यादा कुछ करना नहीं होता है। बस छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप आराम से खाना खा सकते हैं, जिसका लाभ आपके पूरे शरीर को मिलेगा। खाना खाने से सबसे जरूरी होता है अच्छे से खाना खाना, जिसको माइंडफुल ईटिंग भी कहा जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हर रोज किस तरीके से माइंडफुल ईटिंग किया जा सकता है।
कैसे करें माइंडफुल ईटिंग?
कई लोग खाना खाते समय मोबाइल फोन चलाते रहते हैं। इस दौरान वह फोन पर रील देखते हैं या फिर अन्य कई तरह का काम करते हैं। वहीं, कुछ लोग तो इस दौरान खाने से अधिक टीवी या फिर लैपटॉप पर ध्यान देते हैं। खाना खाते समय खाने के अलावा अन्य चीजों पर ध्यान देने से इसके शरीर पर काफी बुरा असर होता है।
अगर आप भी इस तरह से खाना खाते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यह आपकी हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। खाना खाते समय हमेशा ध्यान खाने पर होना चाहिए और एक-एक बाइट को एंजॉय कर के ही खाना चाहिए।
खाना खाते समय इन बुरी आदतों को तुरंत छोड़े
- जल्दी-जल्दी खाना: खाना खाते समय आराम-आराम से खाना चाहिए। अगर आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है।
- थाली में नहीं रखें एक साथ अधिक खाना: खाना परोसते समय अपनी थाली में अधिक खाना को कभी नहीं परोसना चाहिए। खाना कभी भी भूख से अधिक नहीं खाना चाहिए।
- खाने के बीच-बीच में नहीं पीना चाहिए पानीः कभी भी खाना खाते समय बीच -बीच में पानी नहीं पीना चाहिए। भोजन करते समय बार-बार पानी पीने से पाचन तंत्र पर इसका काफी बुरा असर होता है। सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही पानी पीना चाहिए।