वेट लॉस के लिए लोग क्या नहीं करते। अलग-अलग प्रकार की वेट लॉस डाइट, एक्सरसाइज और फिर फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं। जबकि अगर हम मौसम के अनुसार कुछ बदलाव को अपना लें तो इस काम में आसानी हो सकती है। जैसे कि वेट लॉस के लिए कुछ फैक्टर बेहद जरूरी हैं। पहला आपके शरीर में पानी और फाइबर की मात्रा तो दूसरा मेटाबोलिज्म का तेज होना जो कि फैट लॉस में मददगार है। दरअसल, होता ये है कि जब शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ा हुआ होता है तो जो भी हम खाते हैं ये तेजी से पच जाता है। इससे मोटापा नहीं बढ़ता। साथ ही हाई फाइबर और पानी से भरपूर चीजें फैट पचाने में तेजी से काम करती हैं और वेट लॉस के लिए ये बेहद जरूरी हैं। ऐसा ही एक सब्जी है ककड़ी जो कि वजन घटाने में तेजी (kakdi for weight loss) से मदद कर सकती है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
ककड़ी खाने से वजन कम होता है क्या?
USDA FoodData Central.gov के अनुसार 100 ग्राम ककड़ी में 95.2 ग्राम पानी होता है। बाकी इसमें 0.5 ग्राम फाइबर है और 0.65 ग्राम प्रोटीन। अब अगर फैट की बात करें तो ये इसमें न के बराबर है। ककड़ी का पानी मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और आंतों की गति को तेज करने में मददगार है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
पर इसके अलावा इसकी खास बात ये है कि ककड़ी में फाइटोन्यूट्रिएंट्स (phytonutrients) और विटामिन के (Vitamin K) भी होता है जो कि वेट लॉस में तेजी से काम करते हैं। अकेला विटामिन K शरीर के निचले हिस्से (abdominal regions) के फैट को कम करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉस के लिए इस सब्जी को खाना चाहिए।
वेट लॉस के लिए कैसे खाएं ककड़ी
नाश्ते में पिएं ककड़ी का जूस
नाश्ते में ककड़ी का जूस पीना वेट लॉस में बेहद कारगर है। ये जूस शरीर को हाइड्रेट करने के साथ पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। तो, आपको इस जूस को बनाने के लिए करना ये है कि ककड़ी को जूसर में पीसकर जूस निकाल लें। इसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे जूस को पिएं। गर्मियों में आप इसे पहले से फ्रिज में बनाकर रख सकते हैं।
लंच में खाएं ककड़ी का रायता
लंच में आप ककड़ी का रायता खा सकते हैं। ये पेट को ठंडा करने के साथ इसे लंबे समय तक भरे रखने में मदद करता है। तो, आपको करना ये है कि ककड़ी को कद्दूकर कर लें और फिर इसमें दही मिलाएं। इसमें थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, काला नमक और नमक मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके सर्व करें। चाहें तो आप इसमें बारीक कटी धनिया और फिर हरी मिर्च काटकर भी मिला सकते हैं। इसके अलावा आप जिन सब्जियों को खाना चाहते हैं उसे भी आप इसमें मिला सकते हैं। फिर इस लंच में खाएं।
तो, वेट लॉस के लिए आप ककड़ी की इन 2 रेसिपी को अपना सकते हैं। इसके अलावा आप सलाद की तरह भी ककड़ी को खा सकते हैं। ये तमाम तरीकों से वेट लॉस के लिए मददगार है।