Dates for Weight Gain: अधिकतर लोग मोटापे से परेशान रहते हैं। हालांकि, अभी भी कुछ लोग हैं जो कम वजन की समस्या से जूझते हैं। दरअसल, दुबलेपन के कारण शरीर कमजोर तो दिखता ही है, साथ ही इससे आत्मविश्वास भी काफी प्रभावित होता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खाते रहते हैं।

ऐसे में अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो खजूर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, वजन बढ़ाने के लिए खजूर को एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, फाइबर, हेल्दी फैट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बॉडी को एनर्जी देने के साथ-साथ मसल्स ग्रोथ में भी काफी मददगार होते हैं।

वेट गेन के लिए कैसे खाएं खजूर?

दूध के साथ करें खजूर का सेवन

आप दूध के साथ खजूर का सेवन कर सकते हैं। यह वजन बढ़ाने के लिए सबसे असरदार तरीका है। आप रात के समय में एक गिलास गर्म दूध में 4-5 खजूर डालकर पी सकते हैं। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मसल्स के लिए बेहतर है।

खजूर के साथ बनाएं स्मूदी

आप खजूर की स्मूदी भी बना सकते हैं। इसके लिए दूध, केला और खजूर को एक साथ ब्लेंड कर लें। यह स्मूदी न केवल हेल्दी होती है बल्कि शरीर को तुरंत एनर्जी देती है और वजन बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होती है।

खजूर की मिठाई या लड्डू

आप खजूर से मिठाई या लड्डू तैयार कर सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स और घी डालकर हेल्दी लड्डू बनाए जा सकते हैं। इससे शरीर में पोषण की कमी पूरी होती है और वजन भी बढ़ता है।

खजूर का हलवा

आप खजूर का हलवा भी आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए खजूर, दूध, घी और मेवे का इस्तेमाल किया जाता है। खजूर का हलवा आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसके सेवन से वजन बढ़ता है।

खजूर और गुड़ का करें सेवन

वजन बढ़ाने के लिए आप खजूर के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। खजूर आयरन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है, वहीं गुड़ पाचन को बेहतर बनाता है। इसे आप दूध के साथ भी ले सकते हैं। हर रोज सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।