How to eat bread: नाश्ता बिना ब्रेड के लगभग पॉसिबल नहीं है। खासकर कि जब देर हो रही होती है तो ब्रेड सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक होता है। लेकिन, हम में से ज्यादातर लोगों को इसे खाने का सही तरीका नहीं मालूम होता। हम इसे सेंककर और फिर टोस्ट करके खाते हैं। जबकि ये सही नहीं क्यों और क्या है ब्रेड खाने का सही तरीका, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
ब्रेड खाने में अक्सर लोग करते हैं ये 2 गलती
ब्रेड टोस्ट करके खाना
ब्रेड टोस्ट करके खाना एक प्रकार की गलती है। दरअसल, इससे होता ये है कि ब्रेड को टोस्ट करने के साथ ये एक प्रोसेस्ड फूड में बदलने लगता है जिसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है और इसका फाइबर कम हो सकता है। इसके अपने इंग्रीडिएंट्स का नुकसान होता है, कैलोरी का नुकसान होता है और जो भी इसे हेल्दी बनाता है उन तमाम इंग्रीडिएंट्स का नुकसान होता है।
ब्रेड को बटर के साथ सेंककर खाना
ज्यादातर लोग ब्रेड सेंककर खाते हैं और ये एक गलत तरीका है। दरअसल, जब आप ब्रेड को बटर के साथ सेंकते हैं तो इसमें ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लगती है और ये प्रोसेस्ड फूड में बदल जाता है। इसे खाने से न शरीर को ब्रेड खाने का फायदा मिलता है और न बटर का।

ब्रेड खाने का सही तरीका क्या है-How to eat bread for breakfast
ब्रेड खाने का सही तरीका ये है कि आप ब्रेड को बिना सेंकें या फिर बिना कुक किए खाएं। आपको ब्रेड सीधे तरीके से खाना चाहिए। जैसे कि
-अगर आप ब्रेड के साथ बटर खा रहे हैं तो ब्रेड पर बटर डालकर खाएं न कि ब्रेड और बटर सेंककर।
-अगर आप ब्रेड अंडा खा रहे हैं तब भी ब्रेड को पकाना नहीं चाहिए।
-ब्रेड को किसी भी प्रकार से तलकर खाने से बचें। क्योंकि इससे शरीर को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान ज्यादा हो सकते हैं।
हाई फाइबर वाले ब्रेड खाएं
समझने वाली बात ये है आपको हमेशा ज्यादा फाइबर वाले ब्रेड का चुनाव करना चाहिए और इसे ऐसे खाद्य पदार्थों के साथ खाएं जो पाचन को धीमा कर देंगे और आपको लंबे समय तक ऊर्जा देंगे। उदाहरण के लिए, टोस्ट पर पीनट बटर या कोई अन्य नट बटर लगाने से आपका मेटाबोलिज्म भी सही रहेगा और फिर आपके शरीर में प्रोटीन की भी मात्रा सही रहेगी। तो अब से ब्रेड खाते समय इन बातों का ध्यान रखें। आगे जानते हैं वजन घटाने के लिए कौन सा बेहतर है घी या तेल? जानें चर्बी कम करने के लिए किसका सेवन करें