Kalonji water for weight loss: वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस इसके लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि सबसे पहले उन चीजों का सेवन करें जो कि शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ बैली फैट घटाने में मदद करे। इसके अलावा ये शरीर के तमाम सेल्स में जमा फैट के कणों को बाहर निकालने और फिर आपको पतला रखने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन शरीर में फाइबर और रफेज की मात्रा बढ़ती है जिससे आंतों की गति तेज हो जाती है और फिर वेट लॉस में आसानी होती है। तो आइए, जानते हैं वेट लॉस के लिए कलौंजी का पानी कैसे पिएं।
कलौंजी का पानी कैसे बनाएं-How to make Kalonji water for weight loss
-आपको करना ये है कि कलौंजी को पानी में डालकर छोड़ दें।
-अब आपको सोने से पहले इस पानी को उबालना है।
-इसमें थोड़ा सा हींग और नमक मिलाना है।
-अब इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें और फिर इस पानी को छान लें।
-इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
रात के खाने के बाद पिएं कलौंजी छाछ-Kalonji with Chach for weight loss
छाछ और कलौंजी दोनों ही वेट लॉस में मददगार है। इसके लिए आपको करना ये है कि आप कलौंजी को पीस लें और फिर इसे छाछ में मिलाकर पी लें। आपको करना ये है कि
-कलौंजी, जीरा और हींग तीनों को तवे पर भून लें।
-इसके बार इसका पाउडर बना लें।
-अब इसे छाछ में मिलाकर पी लें।
कलौंजी का पानी पीने के फायदे-Kalonji water benefits for weight loss
वेट कम करने के लिए जरूरी होता है कि आपके पेट की गति में तेजी आए और कलौंजी इस काम में मददगार है। क्योंकि ये एक डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इतना ही नहीं कलौंजी को जब आप छाछ में मिलाकर पीते हैं तो शरीर के टॉक्सिन्स को फ्लश ऑउट करने में मदद मिलती है। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर हो जाती है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे आपका पेट भी हेल्दी तरीके से काम करता रहता है। तो आपको भी कलौंजी का पानी सोने से पहले या कलौंजी छाछ जरूर ट्राई करना चाहिए। आगे जानते हैं बसंत पंचमी पर जरूर बनती है ये खिचड़ी, फटाफट नोट करें इसकी खास रेसिपी