Holi 2025: होली का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बच्चों से लेकर बड़े सभी रंगों में रंगने के लिए तैयार बैठे हैं। अबीर-गुलाल, कलर और स्प्रे का होली पर जमकर इस्तेमाल किया जाता है। होली खेलने के बाद कई लोग स्किन प्रॉब्लम से परेशान होने लगते हैं। केमिकल वाले रंगों से कई बार स्किन एलर्जी (Skin Allergy) या स्किन ड्राईनेस (Dryness) जैसी दिक्कतें होना आम बात है। लेकिन क्या आपको पता है अगर आप इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आपकी किचन में ही इसका इलाज छिपा हुआ है। होली खेलने के बाद अगर आप सही से नहाएं तो स्किन प्रॉब्लम से बच सकते हैं। साथ ही होली के रंग को भी शरीर से आसानी से हटाया जा सकता है। स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए होली के बाद कैसे नहाएं? आइए जानते हैं इसके बारे में।
नहाने के पानी में नीम के पत्ते उबालकर मिलाएं
नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। केमिकल वाले रंगों से होने वाली स्किन एलर्जी से बचने के लिए आप नहाने के पानी में नीम के पत्ते (neem leaves)उबालकर मिलाएं। इससे आपको फायदा होगा। इंफेक्शन से बचने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी से साफ कर लें। इसके बाद आप एक बर्तन में पानी रखकर गैस पर चढ़ाएं। पत्तों को पानी में मिलाकर उसे लगभग 10 मिनट उबालें। गैस को बंद कर दें और पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। जब आप नहाने जाएं तो इसे अपने नहाने वाले पानी में मिला लें।
कीटाणुओं को मारने के पानी में मिक्स करें हल्दी
होली खेलते समय सभी लोग बेहद गंदे हो जाते हैं। हर तरह के पानी से लेकर मिट्टी और रंग शरीर पर लग जाता है। ऐसे में बीमार होने से बचने के लिए आप हल्दी (turmeric) का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी वाले पानी से नहाने से आपके शरीर पर लगे सभी कीटाणु भी मर जाएंगे। क्योंकि हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना करें। इसके बाद इसमें करीब एक कप हल्दी डालकर पानी मिक्स करें।
शरीर से होली का रंग निकालेगा एप्पल साइडर विनेगर
किसी को अबीर-गुलाल से होली खेलना पसंद होता है तो कोई पक्के रंगों का इस्तेमाल होली खेलने के लिए करता है। ऐसे में रंग को उतारना भी किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता है। अगर आप इस बार जमकर होली खेलने को तैयार हैं तो नहाने के पानी में एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) जरूर मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से आपके शरीर से पक्के से पक्का रंग भी बिना मेहनत के उतर जाएगा। इससे स्किन को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में पानी लें। अब इसमें 4 से 5 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिक्स करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।