Walking Meditation before sleeping: कुछ लोगों को सोते समय नींद नहीं आती और दिमाग में लगातार विचार आते-जाते रहते हैं। साथ ही ये विचार एंग्जायटी का भी कारण बनते हैं और लंबे समय तक आपको सोने नहीं देंगे। ऐसे में आप सोने से पहले अगर इस काम को करें तो इस समस्या पर आप काबू पा सकते हैं। इसके पीछे फॉर्मूला यही है कि सोने से पहले दिमाग को इतना थका देना कि वो ज्यादा कुछ सोच ही न पाए। इस स्थिति में आपके लिए मेडिटेशन करने का ये तरीका काम कर सकता है। इसे वॉकिंग मेडिटेशन कहते हैं जिसमें आपको चलते हुए मेडिटेशन करना होता है।
सोने से पहले वॉकिंग मेडिटेशन कैसे करें-How to do walking meditation
सोने से पहले वॉकिंग मेडिटेशन के लिए आपको करना ये है कि अपने घर के आस-पास के किसी शांत जगह को चुनें। आप किसी हरियाली वाली जगह को भी चुन सकते हैं। इसके बाद आपको 10 मिनट तक लगातार एक गति से चलते हुए वॉक करना है और अपनी आती-जाती सांस पर ध्यान देना है। इसके अलावा आप घर में भी इसे कर सकते हैं। बस आपको आस-पास के शोर से बचने के लिए गाना सुनते हुए वॉकिंग मेडिशन करना है। इस दौरान जगह, समय और चले की स्पीड तय रखें।
आपको ये काम लगातार 10 दिनों तक सोने से पहले करना है। इसके बाद आप खुद ही इसे रोज करने लगेंगे जिससे आप अपने सोचने की गति पर लगाम लगा सकते हैं और आपका दिमाग अपने आप उतने बजे सो जाएगा।
सोने से पहले वॉकिंग मेडिटेशन के फायदे-walking meditation benefits
सोने से पहले वॉकिंग मेडिटेशन करने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये आपके ब्रेन को बिजी कर देता है और आपका दिमाग ज्यादा कुछ नहीं कर पाता है। इसके अलावा दिमाग शरीर के साथ थकने लगता है और सोचना बंद कर देता है। इससे होता ये है कि विचार आना बंद हो जाते हैं, आंखें थक जाती हैं और शरीर थक जाता है जिससे नींद आने लगती है। इसके अलावा ये हमारे न्यूरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। तो, रोज रात को सोने से पहले 10 मिनट निकालें और फिर वॉकिंग मेडिटेशन करें।
