आपके सोने का तरीका आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। आपके सोने के तरीका खासकर कि सोते समय आपके पैर किस पोजीशन में रहते हैं, ये चीजें आप शरीर पर स्ट्रेस के लेवल को कम करने के साथ डाइजेशन को सही कर सकती हैं और फिर वेट लॉस भी कर सकती हैं। दूसरा, अगर आपके सोने का तरीका सही रहता है तो आपका शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है जिससे आपकी स्किन ग्लो करती है और आंखों के नीचे काले घेरे नहीं होते। इतना ही नहीं सोने का तरीका अगर गलत होता है आपके शरीर के सही अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। तो आइए जानते हैं सोते समय आपके पैरों की पीजीशन (How should my feet be when I sleep) कैसे होनी चाहिए।
पैर के ऊपर पैर रखकर सोने से क्या होता है?
अगर आप पैर के ऊपर पैर करके सोते हैं तो आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन खराब होने लगता है। इतना ही नहीं आपकी नसों और मांसपेशियों पर भी इसका जोड़ पड़ता है, डाइजेशन प्रभावित होता है और फिर आपकी नींद भी प्रभावित होती है। इससे आपको पेट से लेकर दिल और स्किन तक की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
सोते समय पैरों की पोजीशन कैसी हो?
-सोते समय अपने पैरों को सीधा और आराम से रखें। अपने पैरों को ऐसे रखें कि यह रीढ़ की हड्डी के सीध में हो। इससे आपके शरीर का पॉश्चर सही रहता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है।
-अपने पैरों को बिस्तर पर सपाट रखते हुए, अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें। यह आपकी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव कम करने में मदद कर सकता है।
-सोते समय अपने पैरों को तकिये का सहारा दे और इसलिए पैरों में तकिया लगाकर सोएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और शरीर में सूजन नहीं होती।
-रीढ़ और कूल्हों पर दबाव कम करने के लिए अपने घुटनों के बीच में एक तकिया (Best Sleeping Positions for Legs) रखें। यही सोने का सही तरीका है।
सोते समय पैरों की इन पोजीशन से बचें?
बता दें कि आपको सोते समय पैरों की इन पोजीशन से बचना चाहिए। जैसे कि
-क्रॉस लेग (Crossed Legs) करके न सोएं, यानी अपने पैरों को क्रॉस करने से बचें, क्योंकि इससे शरीर का सर्कुलेशन खराब होता है।
-अपने पैरों को अपने शरीर के नीचे दबाने (Tucked Under) से बचना चाहिए, क्योंकि इससे रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो सकती है।
-अपने पैरों को बिस्तर से लटकाने (Hanging Off) से बचें, क्योंकि इससे आपकी पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ सकता है।
तो अब से सोते समय आपको इन तमाम बातों का जरूर ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा आप Good Nights में ये जान सकते हैं कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको कैसे सोना चाहिए।