स्वस्थ और फिट रहने के लिए पर्याप्त नींद आवश्यक होती है। नींद के दौरान, हमारा शरीर खुद को रिलैक्स करता है। शरीर मांसपेशियों के ऊतकों को रिपेयर करता है जो मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे सोने की जरूरत होती है। अच्छी नींद पाने के लिए, आपका बिस्तर, बिस्तर की चादर और तकिया कवर साफ होना चाहिए। अधिकांश लोग तकिए कवर को लेकर लापरवाही करते हैं। लेकिन बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको हमेशा एक साफ तकिया कवर का उपयोग करना चाहिए अन्यथा यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। आपको गंदे तकिए कवर द्वारा होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत होना चाहिए, ताकि आप उन्हें अक्सर बदल सकें।
मुहांसें:
तकिए का कवर गंदा होने के कारण बालों में गंदगी और तेल का निर्माण हो जाता है। बालों में शरीर के दूसरे हिस्से की तुलना में अधिक गंदगी होती है और जब कोई व्यक्ति गंदे तकिए कवर पर इस्तेमाल करता है, तो यह मुंहासें और अन्य त्वचा से संबंधित समस्याओं का कारण बनते हैं। इस समस्या से बचने के लिए, अक्सर अपने तकिए कवर को बदलें।
अस्वस्थ बाल:
यदि आपके तकिए के कवर का कपड़ा अच्छा नहीं है तो इससे बालों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। कॉटन फेब्रिक से बने तकिए का कवर दो-मुंहें बाल, बालों का झड़ना और उलझे बालों की समस्या का कारण बनता है। इस समस्या से बचने के लिए, सिल्क के तकिए के कवर का इस्तेमाल करें।
एलर्जी होने खतरा बढ़ता है:
तकिए के कवर की सफाई को अनदेखा करने से आप अपने श्वसन प्रणाली में कणों को प्रवेश करने की अनुमति देते हैं। वे ना केवल संक्रमण को ट्रिगर करते हैं बल्कि अस्थमा और कई अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए, सप्ताह में कम से कम एक बार गर्म पानी में अपना तकिया कवर धो लें।
इम्यून सिस्टम कमजोर करता है:
तकिए कवर के प्रति लापरवाही करने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। यदि आप अपना तकिया कवर नहीं धोते हैं, तो आपके तकिया पर जमा बैक्टीरिया आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है।