Fish aquarium for Dhanteras 2024: धनतेरस (Dhanteras 2024 date) इस बार 29 अक्तूबर को है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है जैसे कि मछली। पर घर में मछली रखना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए मछली का एक्वेरियम रखना होगा और एक्वेरियम की पूरी तरह से केयर करना बहुत आसान नहीं होता। आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा जिसकी मदद से आप फिश एक्वेरियम को मैनेज कर सकते हैं और फिर इसकी अच्छी तरह देखभाल कर सकते हैं। तो जानते हैं फिश एक्वेरियम को कितने दिन में साफ करना चाहिए।
फिश एक्वेरियम में कौन सा पानी डालना चाहिए?
फिश एक्वेरियम में pH 6.5 से लेकर 8.2 तक होना चाहिए और पानी में खारापन होना चाहिए। इसलिए फिश टैंक में नॉर्मल नल का पानी डालें। हालांकि, पानी डालने के बाद इसमें Chlorine, Ammonia और Nitrite जैसे कैमिकल्स की कुछ बूंदे डालें। आपको बाजार में ये मिल जाएगा जहां से आपने फिश एक्वेरियम खरीदा होगा।

एक्वेरियम का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए?
एक्वेरियम का पानी आपको हर सप्ताह 10% तक बदल देना चाहिए। इसके लिए आपको करना ये है कि हर हफ्ते ऊपर से थोड़ा पानी निकालकर साफ पानी मिला लें।
इसके अलावा हर महीने 25% तक पानी बदल लेना चाहिए। पानी बदलना फंगस को साफ करने, जीवित पौधों की छंटाई करने, प्लास्टिक की सजावट को साफ करने और एयर पंप के काम काज को आसान कर सकता है।
मछलियों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें-How Do I Keep My Fish Healthy?
मछलियों को हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि
-नई मछलियों को टैंक में डालने से पहले उन्हें अलग रखें।
-ऐसी मछलिया घर में न रखें जो एक साथ नहीं रह सकतीं।
-अपनी मछलियों को ज्यादा खाना देने से बचें।
-एक्वेरियम में गर्मी और लाइटिंग सही रखें।
अपने सिस्टम को सही ढंग से काम करने के लिए, आपको हर महीने इसका निरीक्षण और सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा प्री-फिल्टर को धोना और कार्बन और फिल्टर कार्ट्रिज को बदलना भी जरूरी है। इसके अलावा समय-समय पर चेक करते रहें कि मछलियां सहेतमंद हैं या नहीं।
