क्या पीरियड नहीं आने को लेकर आप भी परेशान रहती है। आप जानती हैं कि आप प्रेग्नेंट नहीं है लेकिन फिर भी आपके पीरियड नहीं आ रहा है तो इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पीरियड देर से आने का सामान्य कारण हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है। इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडीशन भी पीरियड देर से आने के लिए जिम्मेदार होती है। हालांकि अनियामित पीरियड की परेशानी दो बार सबसे ज्यादा होती है पहली बार जब आपको पीरियड स्टार्ट होता है तब और दूसरी बार जब मेनोपॉज संक्रमण शुरू होता है। जैसे-जैसे शरीर संक्रमण से गुजरता है, आपका पीरियड साइकिल अनियमित हो सकता है।

ज्यादातर महिलाएं जिन्हें मेनोपॉज नहीं होता उनका पीरियड साइकिल आमतौर पर लगभग 28 दिनों में होता है। हालांकि एक हेल्दी पीरियड साइकिल 21 से 40 दिनों तक हो सकता है। यदि आपका पीरियड साइकिल 21 से 40 दिन के बीच में नहीं आता तो उसके लिए तनाव, वजन कम होना, मोटापा, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन, क्रॉनिक बीमारी, और थॉयराइड की परेशानी हो सकती है।

लम्बे समय तक अगर आपका पीरियड साइकिल बिगड़ रहा है तो सबसे पहले आप तनाव से दूर रहे, खान-पान का ध्यान रखें और बॉडी को एक्टिव रखें। पीरियड साइकिल में कुछ दिनों की देरी होना नॉर्मल बात है लेकिन अगर ये देरी दिनों से महीनों में तबदील हो जाए तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। आइए जानते हैं कि पीरियड्स में कितने दिन की देरी नार्मल? और पीरियड में कितने दिनों की देरी परेशानी बन सकती है।

पीरियड्स में कितने दिन की देरी नार्मल?

महिलाओं का पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है अगर आपको 28 दिनों के बाद 4-5 दिन पीरियड देर से आ रहा है तो उसे लेट पीरियड ही माना जाएगा। हालांकि इसको लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर आपको पिछले पीरियड के 40 दिन से ज्यादा हो जाएं तो इसको लेट पीरियड माना जाएगा। पीरियड में इतने दिनों की देरी तभी संभव है जब आपको कोई क्रॉनिक बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर, शूगर और थायराइड की परेशानी हो। वजन कम या ज्यादा होने पर भी पीरियड देरी से आता है। अगर आप को 40 दिनों तक पीरियड नहीं आ रहा तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

कब डॉक्टर से संपर्क करना है जरूरी:

अगर पीर‍ियड्स एक से दो महीने तक लेट रहे तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ऐसा ओवरी में गांठ या पीसीओएस के कारण हो सकता है। अगर आपकी साइकि‍ल 28 दिनों की है तो 30 तक तारीख न आना सामान्‍य है। अगर पीरियड 40 द‍िनों से ऊपर चला जाए तो च‍िंता का व‍िषय है।