हेयर रिमूवल के लिए अधिकतर लोग वैक्सिंग की मदद लेते हैं। खासकर महिलाएं हर महीने या 2-3 हफ्ते में पार्लर जाकर वैक्सिंग कराती हैं। इस दौरान कई बार गर्म वैक्स लगने से स्किन जल जाती है, जिससे ना फिर जलन का एहसास परेशान करता है, बल्कि जलने के चलते त्वचा छिल जाती है या लाल पड़ जाती है, जो फिर दिखने में बेहद खराब लगती है। कई बार तो महीनों तक वैक्स बर्न का निशान ठीक नहीं होता है।

अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि इस तरह वैक्स से स्किन जलने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए-

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डॉ. ने कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो कर वैक्स बर्न को जल्द ठीक किया जा सकता है।

ये टिप्स आएंगे काम

  1. डॉ. वड़ैच के मुताबिक, अगर वैक्सिंग करते समय आपकी स्किन जल जाती है, तो सबसे पहले उस हिस्से को ठंडे पानी से धो लें या वहां तुरंत बर्फ लगाएं।
  2. इसके बाद डर्मेटोलॉजिस्ट उस हिस्से पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाने की सलाह देती हैं।
  3. अगर एंटीसेप्टिक क्रीम नहीं है, तो आप वैक्स बर्न वाले हिस्से पर पेट्रोलियम जेली, शहद या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, इसे जलन को कम करने और रैश या घाव को जल्द ठीक करने में मदद मिलती है।
  4. वहीं, अगर जले हुए हिस्से पर पस बन रहा है या 1 हफ्ता बीत जाने के बाद भी घाव ठीक नहीं हुआ है, तो इस स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने को जरूरी बताती हैं। इसके साथ ही स्किन को छीलने या बार-बार न छूने को भी जरूरी बताती हैं। ऐसा करने से त्वचा पर निशान रह सकता है।
  5. वहीं, अगर जले हुए हिस्से पर पस बन रहा है या 1 हफ्ता बीत जाने के बाद भी घाव ठीक नहीं हुआ है, तो इस स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने को जरूरी बताती हैं। इसके साथ ही स्किन को छीलने या बार-बार न छूने को भी जरूरी बताती हैं। ऐसा करने से त्वचा पर निशान रह सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।