Karva Chauth 2025 Skincare & Beauty Tips: करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर (Karwa Chauth 2025 Kab hai) को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं बिल्कुल नई दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस दिन हर महिला सबसे सुंदर दिखना चाहती है। इसके लिए महिलाएं पार्लर तक जाकर तैयार होती हैं। लेकिन आप अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार पाना चाहती हैं तो अभी से चेहरे पर होममेड फेसपैक लगाने शुरू कर दीजिए। इनसे आपके चेहरे का नूर देखते ही बनेगा।
दही और हल्दी
करवा चौथ पर ग्लो और निखार पाने के लिए आप दही और हल्दी से फेस पैक बना सकती हैं। यह फेस पैक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इससे दाग धब्बे हटते हैं और चेहरे का रंगत साफ होती है। इसे बनाने के लिए करीब 2 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद फेस वॉश कर लें।
शहद और कॉफी
चेहरे की रंगत साफ करने में शहद और कॉफी दोनों मदद करते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर निखार आता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाएं। तैयार पेस्ट को करीब 15 मिनट फेस पर लगाकर वॉश कर लें। इससे आपके फेस पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हट जाएगी।
दूध और केला
इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप केले का फेस पैक लगा सकती हैं। इससे फेस पैक बनाने के लिए आधा केला लेकर मसल लें। फिर इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं। फेस पैक को 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: मुंह की बदबू दूर करने के लिए अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का बताया आयुर्वेदिक उपाय, जानें ये आसान टिप्स
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।