गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या पैदा होना एक आम परेशानी होता है। बहुत सारी महिलाएं इस समस्या को साझा नहीं कर पाती है। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं ऐसे में कब्ज और पाचन संबंधी परेशानियां पैदा होना आम होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या होने पर आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं।आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में कब्ज होने पर आप किन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

1.नींबू- पाचन के लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और खाने को पचाने में मदद करता है। गर्भावस्था में कब्ज की समस्या से परेशान है तो गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से आपको कब्ज जैसी कोई परेशानी नहीं होती है।

2. पानी पीएं- पानी पेट में मौजूद मल को मुलायम करता है जिससे कब्ज नहीं होती है इसलिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीने से कब्ज की समस्या पैदा नहीं होती है।

3. अलसी के बीज- अलसी के बीजों में फाइबर होता है इसलिए इनका सेवन करने से कब्ज की समस्या पैदा नहीं होती है। एक चम्मच अलसी के बीज का पानी के साथ सेवन करने से गर्भावस्था में कब्ज की समस्या नहीं होती है।

4. सिट्रस फ्रूट्स- सिट्रस फल जैसे संतरा, नींबू आदि में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और फाइबर होता है। इनका सेवन करने से बोवेल मूवमेंट सही रहता है और कब्ज की समस्या पैदा नहीं होती है। प्रेग्नेंसी में कब्ज से बचने के लिए आप सिट्रस फलों का सेवन कर सकती है।

5.मालिश- प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज होना स्वाभाविक होता है। इससे बचने के लिए पेट पर सर्कुलर मोशन में तेल मालिश करें जिससे कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। गर्भावस्था में अंतिम दिनों में ऐसा करने से बचना चाहिए।