होली मस्ती का त्योहार है, होली का त्योहार दिवाली के बाद दूसरा बड़ा त्योहार है। गुलाल, अबीर के साथ भाग इस त्योहार का मजा और दोगुना बड़ा देते हैं। एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर लोग एक दूसरे को प्यार के रंग में रंगते हैं। होली का त्योहार ऐसा त्योहार है जिस दिन लोगों को अपने पुराने गिले-शिकवों को भुलाकर अपनों को भी गले लगा लेते हैं। होली के त्योहार पर शहरों और गांवों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। गांव में आज भी कई पुराने लोक गीत काफी प्रचलित हैं वहीं शहरों में डीजे और फिल्मी गीतों पर डांस किया जाता है। होली के मौके पर फिल्मों गीतों बात की जाए तो फिल्म इंडस्ट्री में होली को अलग-अलग शेड और मूड रूप में दर्शाया गया है। बॉलीवुड में होली के त्योहार पर बहुत से गाने हैं जो आज भी बेहद हिट हैं। बॉलीवुड में होली के कई ऐसे गाने है जिन पर सदी के महानायक से लेकर खिलाड़ी अक्षय कुमार तक डांस करते दिखाई दिए है। वही आम लोग भी होली के मौके पर बॉलीवुड के गानों पर डांस कर होली के जश्न का मजा लेते हैं।
फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे भीगे चुनरी वाली आज भी होली के गानों में सबसे प्रचलित है। यह गाना अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन पर फिल्माया गया था।
होली खेले रघुबीरा यह गाना फिल्म बागवान का है जो अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया। इस गाने में भी होली की मस्ती दिखाई देती है।
फिल्म वक्त का गाना डू ती ए फेवर लेस्ट प्ले होली इस गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की मेजदार केमिस्ट्री दिखाई दी।
इसके बाद बात करते हैं दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की दोनों मजेदार केमिस्ट्री और होली की मस्ती बलम पिचकारी गाने में देखने को मिली।

