होली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हालांकि, देशभर में सबसे शानदार होली ब्रज में मनाई जाती है। कान्हा की नगरी मथुरा, राधारानी का धाम बरसाना और भक्ति से सराबोर वृंदावन में होली का जश्न एक अलग ही भव्यता से मनाया जाता है। यही वजह है कि ब्रज में जाकर होली खेलना अधिकतर लोगों का सपना होता है।
अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और इस साल ब्रज में होली खेलने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको साल 2025 में ब्रज की होली का पूरा प्लान बता रहे हैं। आइए जानते हैं कान्हा की नगरी में होली का उत्सव कब और कहां शुरू होगा-
कब होगी ब्रज में होली की शुरुआत?
बता दें कि ब्रज में होली की शुरुआत फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष से होती है। बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली से लेकर वृंदावन की फूलों की होली तक, हर जगह अलग-अलग तरीके से रंगों के पर्व को मनाया जाता है।
टेबल में देखें कान्हा की नगरी में होली 2025 का पूरा प्लान-
तारीख | उस्तव |
7 मार्च 2025 | बरसाना की लड्डू होली |
8 मार्च 2025 | बरसाना की लट्ठमार होली |
9 मार्च 2025 | नंदगांव और गांव रावल की रंग लट्ठमार होली |
10 मार्च 2025 | श्री कृष्ण जन्मस्थान और श्री बांके बिहारी जी मंदिर की फूल होली, साथ ही वृंदावन में रंगभरी एकादशी होगी खेली जाएगी |
11 मार्च 2025 | द्वारिकाधीश मंदिर की होली और गोकुल की छड़ीमार होली |
13 मार्च 2025 | गांव फालैन की होलिका दहन |
14 मार्च 2025 | पूरे ब्रज में धुलेंडी होली खेली जाएगी और द्वारकाधीश ब्रज में टेसू फूल, अबीर गुलाल की होली खेली जाएगी। |
15 मार्च 2025 | दाऊजी का हुरंगा, नंदगांव का हुरंगा, ग्राम जाब का हुरंगा, मुखराई का चरकुला |
16 मार्च 2025 | बठैन का हुरंगा, गिडोह का हुरंगा |
21 मार्च 2025 | महावन में छड़ीमार होली |
22 मार्च 2025 | वृंदावन में श्री रंग जी मंदिर की होली |
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। आप इन तारीखों को ध्यान में रखकर ब्रज में होली का प्लान बना सकते हैं।
इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बदलते मौसम में आप भी हैं बाल झड़ने की समस्या से परेशान? इस आसान तरीके से जड़ से मजबूत होंगे आपके हेयर