दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होना काफी जरुरी होता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बुरा और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। आइए जानते हैं कि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आपको किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

1.ओट्स- ओट्स में फाइबर होता है और साथ ही अच्छी मात्रा में प्रोटीन होते हैं। दलिया कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण में मदद करता है और शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर देता है। रोजाना दलिया खाने से दिल स्वस्थ रहता है।

2. बादाम- बादाम दिल के लिए लाभकारी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई और मैग्नीशियम भी होता है जो कि दिल को स्वस्थ रखता है। दिमाग और दिल को स्वस्थ रखने के लिए बादाम खाना फायदेमंद होता है।

3. साल्मन- साल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि दिल को बीमारियों से दूर रखता है। साल्मन का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

4.डार्क चॉकलेट्स- ब्लड प्रेशर के बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। डार्क चॉकलेट खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो जाती है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए डार्क चॉकलेट्स का सेवन कर सकते हैं।

5. पालक- पालक में जरुरी मात्रा में फोलेट होता है। पालक का सेवन बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है और साथ ही रक्त का थक्का बनने से बचाता है इसलिए पालक खाने से आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।