Anti Aging Foods: लंबी उम्र तक जिंदा, स्वस्थ्य और जवान रहने के लिए दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज, पौष्टिक डाइट, भरपूर नींद सभी चीजें जरूरी होती हैं। इन चीजों के जरिए ही बढ़ती उम्र को स्लो किया जा सकता है। अगर आप भी अपनी उम्र लंबी करना चाहते हैं और जवान रहना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों को ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
इससे आपको न केवल बुढ़ापे को रोकने में मदद मिलेगी बल्कि हेल्दी जीवन भी मिलेगा। सुबह नाश्ते में ऐसी चीजों को लेना चाहिए जिससे शरीर को एनर्जी भी मिले। साथ ही बॉडी हेल्दी भी रहे। सुबह के नाश्ते में पर्याप्त प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन- मिनरल्स और हेल्दी फैट मौजूद होना चाहिए। इसके लिए आपको क्या खाना चाहिए आइए जानें इसके बारे में।
नाश्ते में जरूर लें प्रोटीन
सुबह के नाश्ते में आपको प्रोटीन से भरपूर चीजें जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलेगी। साथ ही मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। इसके लिए आप नट्स और अंडा का सेवन कर सकते हैं। साथ ही पालक, टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। इससे त्वचा लंबे समय तक जवान रहती है।
ब्रेकफास्ट में लें साबुत अनाज
अगर आप ब्रेकफास्ट में साबुत अनाज लेते हैं तो इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता। साथ ही बॉडी ज्यादा एक्टिव रहती है। जो लोग साबुत अनाज से बनी चीजें खाते हैं उनमें कई तरह की बीमारियों के होने के चांस कम होते हैं। नेचर फूड की एक रिसर्च के मुताबिक डाइट में साबुत अनाज का सेवन करने से उम्र में 9-10 साल का इजाफा होता है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सोयाबीन से नाश्ते में बनाएं 2 स्वादिष्ट व्यंजन, शरीर में आएगी फौलादी ताकत, स्वाद के हो जाएंगे दीवाने
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।