अनार के छोटे-छोटे दानें दिखने में जितने प्यारे लगते हैं उनसे कई गुना ज्यादा पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। ये सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। अगर आप लगातार 1 हफ्ते तक इन्हें खाते हैं तो शरीर में कई तरह के बदलाव देख सकते हैं। शरीर को जवां और चमकदार बनाने से लेकर खून की कमी को पूरा करते का गुण इनमें हैं। इन्हें अगर आप 5 चीजों के साथ मिलाकर खाते हैं तो न केवल इनका स्वाद ज्यादा आता है बल्कि इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनल्स, फाइबर, आयरन, विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आइए जानें इनके बारे में।
अनार खाने के फायदे | Anar khane ke fayde
एक कप अनार में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और पोटेशियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। यह तनाव को कम करने मदद करता है। इसके साथ ही शरीर में सूजन को भी कम करता है। यह न केवल आयरन का प्राकृतिक स्त्रोत है बल्कि शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने का काम भी करता है। एनिमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है। पौष्टिक नाश्ते के लिए आप अनार को इन चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
ओट्स
हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए आप अनार के साथ फाइबर युक्त ओट्स या ओटमील भी मिला सकते हैं। इससे आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके लिए आप इन्हें दूध या दही के साथ मिलाएं। साथ में ओट्स डालकर टेस्टी स्मूदी बनाएं।
एवोकाडो टोस्ट
पौष्टिक साबुत अनाज से बने एवोकाडो टोस्ट के ऊपर आप अनार के दाने डालकर खा सकते हैं। इससे आपको फाइबर के साथ-साथ वसा और एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे। इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा महसूस होगा।
बादाम
बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जब आप बादाम और अनार को मिलाकर खाते हैं तो इससे शरीर पर चमक आती है। साथ ही शरीर लंबे समय तक जवां रहता है। यह दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक वसा और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसके सेवन के लिए आप बादम और अनार को साथ मिलकरा स्मूदी या शेक बना सकते हैं।
पनीर
पनीर प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। वहीं अनार की प्राकृतिक मिठास और पौष्टिक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। इन दोनों को साथ मिलाकर खाने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं।
इन दोनों को साथ मिलाकर आप सलाद बना सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट
अनार के साथ आप क्रीमी योगर्ट दिन खा सकते हैं। दिन की संतुलित शुरुआत के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है। यह दोनों ही चीजें प्रोटीन, प्रोबायोटिक्स और विटामिन सी भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से स्किन ग्लोइंन बनती हैं। इसके सेवन के लिए ताजे अनार को ठंडे ग्रीक योगर्ट के साथ मिलाएं और आनंद लें। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: टेंशन खत्म! ये रहे 7 दिनों के लिए 7 तरह के स्पेशल ब्रेकफास्ट ऑप्शन
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।
