सर्दियों के मौसम में तरह- तरह की चीजें खाने का मन करता है। फिर चाहे वह स्पाइसी हो या मीठी, लेकिन मुंह के स्वाद के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हमेशा कुछ न कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में जरुरी नहीं की कोई त्यौहार ही हो तभी कुछ मीठा खाएं। ऐसे लोग किसी मौसम का इंतज़ार नहीं करते।

अगर आपको भी मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो तो घर के बनी चीजों का सेवन करें। दरअसल, घर की बनी चीजें सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी हेल्दी होते हैं और उसे बनाते वक्त शुद्धता का भी खास ख्याल रखा जाता है। आइये आज हम आपको बताएंगे कि अगली बार जब कुछ मीठा खाने का मन करे तो घर पर कौन से लड्डू बनाने चाहिए-

तिल का लड्डू: इस लड्डू को बनाने के लिए मुख्य रूप से दो चीजों की आवश्यकता होती है। पहला गुड़ और दूसरा तिल (काला या सफेद)। यह दोनों ही पदार्थ सर्दियों के मौसम में आपको गर्म रखने और स्वस्थ रखने का काम करते हैं। तिल के अंदर मौजूद तेल शरीर को पूरी तरह गर्म रखने में मदद करता और शरीर के तापमान को कम होने से बचाकर रखता है। इसके अलावा तिल में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

सोंठ का लड्डू: सोंठ शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। सोंठ की तासीर गर्म होती है। सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सोंठ के लड्डू का रोज सेवन करें। सोंठ में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को भी ये सोंठ के लड्डू दिए जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है। कम पढ़ें

खजूर के लड्डू: डाइटिंग करने वालों के लिए खजूर के लड्डू एकदम बढ़िया हैं। यह लड्डू बनाने के लिए खजूर के साथ ढेर सारे मेवों की जरूरत होती है। इसके अलावा न तो घी की आवश्यकता होती है और न ही किसी तरह की चीनी की क्योंकि खजूर अपने आप में काफी मीठा होता है। यह लड्डू एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर हैं, तो इन्हें घर पर ज़रूर बनाने का प्रयास करें।