खराब लाइफस्टाइल मोटापे के साथ देर रात खाना खाना, ज्यादा हैवी खाना और खाने के बाद तुरंत सो जाना जैसी आपकी ये आदतें आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। खाना खाने का सही तरीका उतना ही जरूरी है जितना की सही खाना।
अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद सोने के आदि हैं तो आपकी कई बीमारियों की वजह यही है। क्योंकि अगर आप सही डाइट ले रहे लेकिन डाइट लेने का समय या लेने के बाद कि एक्टिविटी सही नहीं तो आपको ये खाना फायदे से ज्यादा नुकसान करेगा। इसलिए इसे सुधारने पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए।
ऐसा नहीं है कि ये समस्या नई है इसके बारे में पहले भी आपने पढ़ा और सुना जरूरी होगा लेकिन फिर भी इसे इग्नोर करते रहते हैं। इतना ही नहीं अगर दिन में भी खाने के बाद आप सोते हैं तो इस आदत को बदल लें। तो आइए जानते हैं कि अगर आप खाते ही सोने के आदि हैं तो आपको कौन सी बीमारियां घेर सकती हैं।
ब्लड शुगर लेवल: भोजन करने के बाद बॉडी का शुगर यानी ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। अगर खाते ही सोने की आदत हो तो शुगर बॉडी में यूज नहीं हो पता और ज्यादा शुगर ब्लड में घुलने लगता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रात में खाना खाने के करने के तुंरत बाद सोने से ब्लड शुगर का लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है। जिससे न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि कई तरह की बीमारियां भी हो होती हैं।
अपच: खाने के बाद तुरंत सोने से शरीर के ज्यादातर अंग स्थिर हो जाते हैं और पाचन सहित शरीर की कई सारी क्रियाएं धीमी हो जाती हैं। इससे आपका खाना अच्छी तरह नहीं पचता है। यही कारण है कि जो लोग खाना खाने के बाद सो जाते हैं, उठने के बाद भी उनका पेट भरा हुआ लगता है। इसके कारण कब्ज, पेट में सूजन, बदहजमी सहित कई समस्याएं हो सकती हैं।
मोटापा: रात में देर से खाना खाने से बॉडी में ग्लूकोज का लेवल बिगड़ जाता है। इसके अलावा खाना खाकर तुरंत सो जाने से शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है और मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा इससे नींद और सेहत दोनों पर असर पड़ता है। खाने के कम से कम 2 घंटे तक नहीं सोना चाहिए।