Health Horoscope Today (आज का राशिफल) 3 March 2020: खराब स्वास्थ्य से हर कोई बचना चाहता है। ऐसे में कई लोग अपने हर दिन के राशिफल को चेक करते हैं और देखते हैं आज का उनका स्वास्थ्य कैसा रहेगा। कई लोग राशिफल देखकर इस बात का निर्णय लेते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। वृश्चिक राशि वाले स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें, वहीं कर्क राशि वाले आज सिरदर्द का सामना कर सकते हैं। आइए जानते हैं और किस राशि वालों को सावधान रहना चाहिए और किसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मेष: इस राशि वाले आज अपना खास ध्यान रखें। उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको इस बात से परेशान होने की जरूरत नहीं है, योग और मेडिटेशन आपके लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं। यह आपको स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

वृषभ: इस राशि वाले मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। ऐसे में उन्हें आज के इस दिन का खास आनंद उठाना चाहिए और अपनों के साथ समय बिताना चाहिए।

मिथुन: आज आपको पैर और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है, खासतौर पर बुजुर्गों को। इस समस्या से और अधिक परेशानी ना हो, इसलिए जितना हो सके उतना आराम करें।

कर्क: इस राशि के लोगों को तेज सिरदर्द हो सकता है, इसलिए जितना हो सके उतना दिमाग को शांति दें। अधिक तनाव आपके दर्द को बढ़ा सकता है। इस समस्या से खुद को बचाने के लिए आप योग का अभ्यास करें।

सिंह: आज आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ रहेंगे, लेकिन आपको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इस बात के लिए परेशान ना हों। यह समस्या नुकसानदायक नहीं होगी और आप जल्द इससे बाहर निकल पाएंगें।

कन्या: इस राशि वाले आज छोटी-छोटी बात का ध्यान रखें। जैसे- सड़क पर चलते वक्त सावधानी रखें वरना दुर्घटना हो सकती है। यदि आप सावधान नहीं रहेंगे तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।सतर्क रहने से आप खुद को नुकसान पहुंचने से बचा पाएंगें।

तुला: आज आपको बिजली से दूर रहने की जरूरत है, वरना आपको चोट लग सकती है। आज आप किसी दुर्घटना का शिकार ना हों, इसलिए बिजली की चीजों से खुद को दूर रखें। यह आपको दुर्घटना से बचाएगा।

वृश्चिक: इस राशि वाले आज हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज करें, यह पूरी तरह से स्वस्थ रहने में मदद करेगा। इतना ही नहीं इस राशि वाले लोगों के लिए आज योग और मेडिटेशन भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

धनु: इस राशि वाले आज तेज गाड़ी ना चलाएं, वरना आपके साथ दूसरों को भी खतरा हो सकता है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा खराब है, इसलिए कोशिश करें दूर ट्रैवल ना करने की। सावधानी रखने से आपको हानि नहीं पहुंचेगी।

मकर: इस राशि वाले अपने आप को जितना हो सके तनाव से दूर रखें, वरना मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं शारीरिक रूप से भी हानि पहुंचा सकता है। ऐसे में योग और मेडिटेशन आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

कुंभ: फ्लोर पर चलते समय या फिर सामान को उठाते समय सावधान रहें वरना चोट लग सकती है। इसके अलावा आज किसी भी प्रकार का आलस आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। ऐसे में शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।

मीन: आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से बिल्कुल फिट रहेंगे। ऐसे में अपनों के साथ इस दिन का आनंद उठाएं।