Pomegranate for Healthy Heart: शरीर के लिए हृदय एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। एक छोटी सी भी लापरवाही हृदय रोग होने के खतरे को बढ़ा सकता है। कई बार इसके कारण लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। ऐसे में आपको हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हर मुमकिन प्रयास करनी चाहिए। सबसे जरूरी अपने डाइट का ध्यान रखना होता है। अनार एक बहुत लाभकारी फल होता है जो हृदय के साथ-साथ और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। ऐसे में आपको अनार जरूर खाना चाहिए। आइए जानते हैं अनार किस प्रकार हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है:
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। अनार एलडीएल(लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल) नामक हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है जो हृदय रोग के खतरे से बचाता है। अनार का जूस भी हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

ब्लड फ्लो बेहतर करता है:
अनार और अनार का जूस शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करता है जिससे कई समस्याएं कम होती हैं। साथ ही हृदय में भी ब्लड फ्लो को सही करता है और पर्याप्त ऑक्सीजन भी पहुंचाने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है:
अनार में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। ब्लड प्रेशर के नियंत्रित रहने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

अनार के अन्य स्वास्थ्य लाभ:
1. पाचन तंत्र को बेहतर करता है।
2. कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
3. प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाभकारी होता है।
4. इम्यूम सिस्टम मजबूत करता है।
5. हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है।
6. वजन घटाने में मदद करता है।
7. दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

(और Health News पढ़ें)