प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में हर कपल माता-पिता बनना चाहता है। कई बार ऐसा भी होता है कि जो महिला पहली बार मां बनने का अनुभव करती हैं उन्हें कई चीजों की जानकारी नहीं होती है। अगर आप भी पहली बार मां बनने का ट्राय कर रही हैं और आपने पीरियड्स मिस कर दिया है तो हो जाएं सावधान। अगर आपको ये लक्षण दिख रहे हैं तो हो सकता है आप प्रेग्नेंट हों। आइए जानते हैं पीरियड्स मिस हो गया है तो किन लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए-

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग और ऐंठन: अगर आपने पीरियड्स मिस कर दिया है और आपको हल्की ब्लीडिंग हो रही है तो यह इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग हो सकती है, जो इस बात का इशारा करती है कि आप प्रेग्नेंट हैं। इसके अलावा इस दौरान आपको पेट और शरीर के कई अन्य हिस्सों में ऐंठन भी हो सकती है।

ब्रेस्ट में दर्द या सूजन होना: जब आप गर्भधारण करती हैं, तो शरीर में हार्मोनल परिवर्तन के परिणामस्वरूप ब्रेस्ट के आसपास सूजन महसूस होने लगती है और दर्द भी बढ़ जाता है। अगर आपने पीरियड्स मिस कर दिया है और ब्रेस्ट पेन हो रहा है तो यह प्रेग्नेंसी के लक्षण हो सकते हैं।

पेट फूलना: यदि आपने पीरियड्स मिस कर दिया है और आपको पेट फूलने की समस्या हो रही है तो यह प्रेग्नेंसी के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। पेट फूलने के साथ अगर आपको डकार भी आ रही है तो यह भी एक लक्षण हो सकता है।

कब्ज: प्रोजेस्टेरोन के स्तर में वृद्धि आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। इस वजह से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है क्योंकि हार्मोन पाचन तंत्र के माध्यम से भोजन को धीरे-धीरे पारित करने का कारण बनता है। यदि आप अपनी पीरियड्स की अवधि के पहले कब्ज की समस्या को महसूस कर रहे हैं तो आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

जल्दी-जल्दी पेशाब लगना: यदि आपको जल्दी-जल्दी पीरियड्स की समस्या हो रही है तो यह गर्भावस्था के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा आप पहले कुछ हफ्तों के दौरान अनुभव कर सकती हैं। यह ब्लड के अतिरिक्त उत्पादन के कारण हो सकता है। किडनी अधिक ब्लड को फिल्टर करने, मूत्राशय को भरने और आपको बार-बार पेशाब लगने में मदद कर सकती है।