Ramadan Chand Mubarak 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बहुत पाक होता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार रमज़ान की शुरुआत चांद देखने के बाद होती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल भारत में रमज़ान का महीना 13 या 14 अप्रैल से शुरू होने वाला है। अगर रमजान का चांद 12 अप्रैल को नजर आता है तो रोजे 13 अप्रैल को रखे जाएंगे। मुस्लिम समुदाय के जानकारों के अनुसार 7 साल की उम्र के बाद व्यक्ति रोजे रख सकता है। रमजान के ठीक 30 दिन के बाद चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान का चांद दिखने के बाद लोग एक-दूसरे को मैसेजेज, कोट्स और फोटोज के जरिये शुभकामनाएं देते हैं।

1. रमजान में तमन्नाएं आपकी सब पूरी हो जाएं,
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं.
रमजान मुबारक!

2. चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी
बस यही दुआ है खुदा से हमारी
आप सभी को रमजान मुबारक!

3. ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,
अभी काफी कर्ज चुकाना है,
अल्लाह को करना है राजी,
और गुनाहों को मिटाना है।
ख्वाबों को लिखना है और
रब को मनाना है।
रमजान 2021 मुबारक

4. जिक्र से दिल को आबाद करना,
गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमजान के महीने में हमें भी
खुद की दुआओं में याद रखना
रमजान मुबारक