Happy New Year 2025: भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में नए साल 2025 का आगमन हो गया है। नए साल पर लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं तो कुछ लोग केक काटकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। नए साल पर पूरा देश जश्न के माहौल में डूब गया है।
जश्न के माहौल में डूबा पूरा देश
नए साल 2025 पर मुंबई के मरीन ड्राइव से लेकर शिमला, मनाली और कई जगहों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। नए साल के जश्न में लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं, गोवा के पणजी में भी लोगों ने नव वर्ष 2025 के स्वागत में केक काटे।
न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का स्वागत
मालूम हो कि न्यूजीलैंड ने सबसे पहले नव वर्ष 2025 का स्वागत किया है। यहां के ऑकलैंड शहर में नए साल 2025 का स्वागत आतिशबाजी के साथ किया गया। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर दुनिया के सबसे पूर्वी हिस्से में स्थित है, जिसके कारण यहां सबसे पहले न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं, इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध टावर ‘स्काई टावर’ पर जमकर आतिशबाजी देखी गई।
ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न
ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का आगमन हो गया है। नए साल के स्वागत में सिडनी में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।
