Makar Sankranti 2025 Hindi Wishes, Images: मकर संक्रांति के पर्व पर आपको ढेरों खुशियां मिलें…इन शुभकामना संदेशों के साथ अपनों को दें ‘खिचड़ी’ की बधाई
Happy Makar Sankranti 2025 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: यहां हम आपके लिए मकर संक्रांति के कुछ स्पेशल बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आएं हैं, आप इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से
अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Happy Makar Sankranti 2025 Hindi Wishes: मकर संक्रांति 2025 की शुभकामनाएं। (P.C- Freepik)
Makar Sankranti 2025 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: आज यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो नई फसल और किसानों से जुड़ा हुआ है। हालांकि, भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग तरीकों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से जाना जाता है।
इस दिन लोग सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर नई फसल के लिए प्रकृति का आभार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा इस दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने की भी परंपरा है। हालांकि, त्योहार की शुरुआत लोग एक-दूसरे को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं देकर ही करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए मकर संक्रांति के कुछ स्पेशल बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आएं हैं, आप इन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को भेज सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन शुभकामना संदेशों के साथ दें अपनों को मकर संक्रांति की बधाई-
मकर संक्रांति का शुभ त्योहार आपके जीवन में लाएं खुशियां अपार, तिल-गुड़ की खुशबू रिश्तों में लाए मिठास सुख-समृद्धि का हो वास, हर अपने हों साथ।
मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई!
सभी सपने हों साकार, हर बिगड़ी बात बनें मकर संक्रांति के पर्व पर आपको ढेरों खुशियां मिलें।