Happy Jawaharlal Nehru Jayanti 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: पूरे देश में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी शिक्षण संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
कब हुआ था जवाहरलाल नेहरू का जन्म?
मालूम हो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। वह बच्चों से काफी प्रेम करते थे, जिसके कारण इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा’ कहकर पुकारते थे। पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। ऐसे में उनकी जयंती के मौके पर आप अपनों को उनके फेमस कोट भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं।
जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है,
आपके हाथ में जो है वह नियति है,
जिस तरह से आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।
-जवाहरलाल नेहरू
Jawaharlal Nehru Quotes

हमारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम।
-जवाहरलाल नेहरू
Happy Jawaharlal Nehru Jayanti

जब भी हमारे सामने संकट और गतिरोध आते है,
उनसे हमें एक फायदा तो होता है कि वे हमें सोचने पर मजबूर करते है।
-जवाहरलाल नेहरू
Jawaharlal Nehru Jayanti 2024

किसी को सुझाव देना और बाद में हमने जो कहा उसके नतीजे से बचने की कोशिश करना बेहद आसान है।
-जवाहरलाल नेहरू
Jawaharlal Nehru

हर हमलावर देश की यह दावा करने की आदत होती है कि यह कार्य वह अपनी रक्षा के लिए कर रहा है
-जवाहरलाल नेहरू