Happy International Yoga Day 2020 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Photos, Pics: इस साल छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस के चलते योग दिवस का फोकस घर पर रहकर परिवार के साथ योग करने पर है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ”घर पर योगा और परिवार के साथ योगा” करना है। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वस्थ जीवन पानी की दिशा में बहुत महत्व है। योग ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा योग जीवन को सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। इस साल योगा डे मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोट्स और मैसेजेज भेजकर उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं और योग के बारे में जागरूक कर सकते हैं। यहां से लें ट्रेंडिंग कोट्स और मैसेज-

1. स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,
योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।।
हैप्पी योगा डे

2. रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
नियमित योग करने की डालो आदत।।
हैप्पी योगा डे

3. ”सूर्य नमस्कार आपको ऊर्जावान और गतिवान बनाता है,
अंधेरे में भी और सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों में भी।
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं”

4. योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है
योग दिवस की शुभकामनाएं

5. योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी
योग दिवस की शुभकामनाएं

6. स्वयं को बदलो, जग बदलेगा
योग से सुखमय हर दिन खिलेगा
योग दिवस की शुभकामनाएं

Live Blog

Highlights

    12:25 (IST)21 Jun 2020
    स्वामी विवेकानंद के अनुसार...

    "एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है।" किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है। योग का साधक कभी संकट में धैर्य नहीं खोता है. योग का अर्थ ही है- 'समत्वम् योग उच्यते' अर्थात, अनुकूलता-प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है।

    12:04 (IST)21 Jun 2020
    योग के चार प्रकार

    मंत्रयोग, जिसके अंतर्गत वाचिक, मानसिक, उपांशु आर अणपा आते हैं।

    2 हठयोग

    3 लययोग

    4 राजयोग, जिसके अंतर्गत ज्ञानयोग और कर्मयोग आते हैं।

    11:43 (IST)21 Jun 2020
    योग शब्द की उत्पत्ति

    योग शब्द की उत्पत्त‍ि संस्कृति के युज से हुई है, जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्श‍ित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं।

    11:20 (IST)21 Jun 2020
    काम को सही तरीके से करना ही योग है

    युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा।।

    -अर्थात्, सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपनी ड्यूटी को सही ढंग से करना ही योग है।

    10:57 (IST)21 Jun 2020
    कोरोना काल में बढ़ी है योग की अहमियत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग के प्रति दुनियाभर में उत्साह बढ़ रहा है। कोरोना के चलते दुनिया योग की जरूरत पहले के तुलना में अधिक समझ रही है।

    10:31 (IST)21 Jun 2020
    योग संगीत की तरह है...

    योग संगीत की तरह है

    शरीर की लय

    मन की मधुरता और

    आत्मा के सद्भाव मिलकर जीवन को एक सुर में पिरोते हैं

    सभी को स्वस्थ विश्व योग दिवस की शुभकामनांए

    10:10 (IST)21 Jun 2020
    योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है

    योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है
    यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान
    शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है
    योग दिवस की शुभकामनाएं

    09:47 (IST)21 Jun 2020
    राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दी योग दिवस की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते हुए खुद की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने ट्वीट किया #InternationalYogaDay पर अभिवादन। योग का प्राचीन विज्ञान दुनिया को भारत का महान उपहार है। अधिक से अधिक लोगों को इसे अपनाते हुए देखकर खुशी होती है। विशेष रूप से Covid19 के साथ, तनाव और संघर्ष, योग का अभ्यास करने से शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने में मदद मिल सकती है।

    09:21 (IST)21 Jun 2020
    योग दिवस पर साझा करें संदेश

    रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

    नियमित योग करने की डालो आदत।

    09:02 (IST)21 Jun 2020
    International Yoga Day 2020: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिया ये संदेश

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ एक विशेष संदेश साझा किया। "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया खुशी की बात है। हम खुश हैं कि हम दुनिया को इस तरह के सकारात्मक कारण के लिए एकजुट करने में सक्षम हैं। योग, जिसका अर्थ है 'जुड़ने के लिए' या 'एकजुट होना', मूल रूप से मन और शरीर के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए किया जाता है। यह एक विज्ञान है जो संतुलन, शिष्टता, अनुग्रह, समानता, शांति और सद्भाव पर जोर देता है।

    08:42 (IST)21 Jun 2020
    International Yoga Day 2020: योग दिवस पर साझा करें ये संदेश

    योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता,

    बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को

    सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।

    08:16 (IST)21 Jun 2020
    International Yoga Day 2020: कोरोना काल में योग

    प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अगर हमारी इम्युनिटी मजबूत होगी तो कोरोना वोयरस से लड़ना आसान हो जाएगा। ऐसे योग अभ्यास हैं जो हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं। वो कहते हैं कि कोरोना वायरस हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है। '' प्राणायाम '', एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जो हमारे रेस्पिरेट्री सिस्टम को मजबूत बनाने में हमारी सबसे अधिक मदद करती है।

    07:54 (IST)21 Jun 2020
    योग दिवस की शुभकामना भरे संदेश

    योग हमें खुद से मिलाता है
    योग ईश्वर की अनुभूति दिलाता है
    योग दिवस की शुभकामना

    07:32 (IST)21 Jun 2020
    PM Narendra Modi ने योग दिवस पर कही ये बात

    PM Narendra Modi ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश देता है। योग मानसिक शांति देता है, सकारात्मकता लाने में मदद करता है। योग एक स्वस्थ ग्रह के लिए हमारी खोज को बढ़ाता है।

    यह एकता के लिए एक शक्ति के रूप में उभरा है और मानवता के बंधनों को गहरा करता है। यह भेदभाव नहीं करता है, योग नस्ल, रंग, लिंग, विश्वास और वंश से परे है। अगर हम अपनी सेहत और आशाओं के तार ठीक कर सकें, तो वह दिन दूर नहीं जब दुनिया स्वस्थ और खुशहाल मानवता की सफलता का गवाह बनेगी। योग निश्चित रूप से हमें ऐसा करने में मदद कर सकता है।

    07:12 (IST)21 Jun 2020
    योग मनुष्य के शरीर...

    योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को

    उर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं.

    Happy Yoga Day

    06:13 (IST)21 Jun 2020
    ब्रह्म से मिलने और लक्ष्य तक पहुंचने का साधन है योग

    योग एक विज्ञान है और बिना औषधि की एक चिकित्सा है

    योग एक लक्ष्य है स्व और अहम से छूटकारा पाने का

    योग ब्रह्म से मिलने और लक्ष्य तक पहुंचने का एक साधन है

    योग दूसरों में अच्छे विचार लाने के लिए एक प्रेरणास्रोत है

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    05:49 (IST)21 Jun 2020
    योग से अच्छी दृष्टि, अच्छे विचार, अच्छे भाव और सकारात्मकता आती है

    खुशियों काे पाने के लिए मन में सकारात्मकता की आवश्यकता होती है

    सकारात्मकता विचारों की पवित्रता और अच्छी सोच से पैदा होता है

    अच्छी सोच अच्छी दृष्टि से आती है और अच्छी दृष्टि अच्छे खानपान से पैदा होती है

    अच्छा खानपान योग करने से अपना काम करता है। पाचन क्रिया ठीक करता है

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    04:40 (IST)21 Jun 2020
    आनंद रहे दिलों में और करते रहें योग

    जीवन की खुशिया लाता है योग

    संयम और उल्लास से मिलाता है योग

    योग करें और रहें हमेशा स्वस्थ

    आनंद रहे दिलों में और करते रहें योग

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    02:58 (IST)21 Jun 2020
    योग है तो हम है

    योग एक विज्ञान है

    योग युग का महान है

    योग हमारा संयोग है

    योग है तो हम है

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    23:49 (IST)20 Jun 2020
    मन को संयमित करता है योग

    योग आपस में जोड़ने का नाम है

    करें नियमित तो आता स्वाभिमान है

    मन को संयमित करने का विधान है

    मिलती रहे ऊर्जा ऐसा इसका नाम है

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    23:18 (IST)20 Jun 2020
    International Yoga Day 2020: विश्व योग दिवस की शुभकामनांए

    शरीर की लय,

    मन की मधुरता और,

    आत्मा के सद्भाव मिलकर जीवन को एक सुर में पिरोते हैं।।

    सभी को स्वस्थ विश्व योग दिवस की शुभकामनांए

    23:07 (IST)20 Jun 2020
    योग करने से मन में आता है उल्लास

    शरीर लयबद्ध ढंग से काम करे,

    जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहे,

    मन हो सदा उल्लसित और उत्साहित,

    जब नियम से हम लगातार बंधे रहें 

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    22:22 (IST)20 Jun 2020
    सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों में भी...

    सूर्य नमस्कार आपको ऊर्जावान और गतिवान बनाता है,

    अंधेरे में भी और सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों में भी।

    अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

    21:56 (IST)20 Jun 2020
    योग से ना सिर्फ...

    योग से ना सिर्फ शरीर रोगमुक्त रहता है,बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर परमानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    21:34 (IST)20 Jun 2020
    International Yoga Day 2020: सुबह हो या शाम...

    सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग,
    निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग।
    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    21:13 (IST)20 Jun 2020
    रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत

    रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

    तो नियमित योग करने की डालो आदत।

    योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    20:49 (IST)20 Jun 2020
    International Yoga Day 2020: स्वस्थ जीवन जीना...

    स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,

    योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।

    योग दिवस की शुभकामना

    20:29 (IST)20 Jun 2020
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    योग, जीवन का वह दर्शन हैं,

    जो मनुष्य को उसके आत्मा से जोड़ता हैं,

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं