Happy International Yoga Day 2020 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Photos, Pics: इस साल छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस के चलते योग दिवस का फोकस घर पर रहकर परिवार के साथ योग करने पर है। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ”घर पर योगा और परिवार के साथ योगा” करना है। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का स्वस्थ जीवन पानी की दिशा में बहुत महत्व है। योग ना सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा योग जीवन को सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। इस साल योगा डे मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोट्स और मैसेजेज भेजकर उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं और योग के बारे में जागरूक कर सकते हैं। यहां से लें ट्रेंडिंग कोट्स और मैसेज-
1. स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,
योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।।
हैप्पी योगा डे
2. रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
नियमित योग करने की डालो आदत।।
हैप्पी योगा डे
3. ”सूर्य नमस्कार आपको ऊर्जावान और गतिवान बनाता है,
अंधेरे में भी और सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों में भी।
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं”
4. योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है
योग दिवस की शुभकामनाएं
5. योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी
योग दिवस की शुभकामनाएं
6. स्वयं को बदलो, जग बदलेगा
योग से सुखमय हर दिन खिलेगा
योग दिवस की शुभकामनाएं
"एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है।" किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है। योग का साधक कभी संकट में धैर्य नहीं खोता है. योग का अर्थ ही है- 'समत्वम् योग उच्यते' अर्थात, अनुकूलता-प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है।
मंत्रयोग, जिसके अंतर्गत वाचिक, मानसिक, उपांशु आर अणपा आते हैं।
2 हठयोग
3 लययोग
4 राजयोग, जिसके अंतर्गत ज्ञानयोग और कर्मयोग आते हैं।
योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृति के युज से हुई है, जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन। योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्शित करती मूर्तियां प्राप्त हुईं।
युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा।।
-अर्थात्, सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपनी ड्यूटी को सही ढंग से करना ही योग है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग के प्रति दुनियाभर में उत्साह बढ़ रहा है। कोरोना के चलते दुनिया योग की जरूरत पहले के तुलना में अधिक समझ रही है।
योग संगीत की तरह है
शरीर की लय
मन की मधुरता और
आत्मा के सद्भाव मिलकर जीवन को एक सुर में पिरोते हैं
सभी को स्वस्थ विश्व योग दिवस की शुभकामनांए
योग धर्म नहीं, एक विज्ञान है

यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है
योग दिवस की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते हुए खुद की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने ट्वीट किया #InternationalYogaDay पर अभिवादन। योग का प्राचीन विज्ञान दुनिया को भारत का महान उपहार है। अधिक से अधिक लोगों को इसे अपनाते हुए देखकर खुशी होती है। विशेष रूप से Covid19 के साथ, तनाव और संघर्ष, योग का अभ्यास करने से शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने में मदद मिल सकती है।
रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
नियमित योग करने की डालो आदत।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों के साथ एक विशेष संदेश साझा किया। "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया खुशी की बात है। हम खुश हैं कि हम दुनिया को इस तरह के सकारात्मक कारण के लिए एकजुट करने में सक्षम हैं। योग, जिसका अर्थ है 'जुड़ने के लिए' या 'एकजुट होना', मूल रूप से मन और शरीर के बीच सामंजस्य बैठाने के लिए किया जाता है। यह एक विज्ञान है जो संतुलन, शिष्टता, अनुग्रह, समानता, शांति और सद्भाव पर जोर देता है।
योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता,
बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को
सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।
प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अगर हमारी इम्युनिटी मजबूत होगी तो कोरोना वोयरस से लड़ना आसान हो जाएगा। ऐसे योग अभ्यास हैं जो हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं। वो कहते हैं कि कोरोना वायरस हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है। '' प्राणायाम '', एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जो हमारे रेस्पिरेट्री सिस्टम को मजबूत बनाने में हमारी सबसे अधिक मदद करती है।
योग हमें खुद से मिलाता है
योग ईश्वर की अनुभूति दिलाता है
योग दिवस की शुभकामना
PM Narendra Modi ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश देता है। योग मानसिक शांति देता है, सकारात्मकता लाने में मदद करता है। योग एक स्वस्थ ग्रह के लिए हमारी खोज को बढ़ाता है।
यह एकता के लिए एक शक्ति के रूप में उभरा है और मानवता के बंधनों को गहरा करता है। यह भेदभाव नहीं करता है, योग नस्ल, रंग, लिंग, विश्वास और वंश से परे है। अगर हम अपनी सेहत और आशाओं के तार ठीक कर सकें, तो वह दिन दूर नहीं जब दुनिया स्वस्थ और खुशहाल मानवता की सफलता का गवाह बनेगी। योग निश्चित रूप से हमें ऐसा करने में मदद कर सकता है।
योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को
उर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं.
Happy Yoga Day
योग एक विज्ञान है और बिना औषधि की एक चिकित्सा है
योग एक लक्ष्य है स्व और अहम से छूटकारा पाने का
योग ब्रह्म से मिलने और लक्ष्य तक पहुंचने का एक साधन है
योग दूसरों में अच्छे विचार लाने के लिए एक प्रेरणास्रोत है
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
खुशियों काे पाने के लिए मन में सकारात्मकता की आवश्यकता होती है
सकारात्मकता विचारों की पवित्रता और अच्छी सोच से पैदा होता है
अच्छी सोच अच्छी दृष्टि से आती है और अच्छी दृष्टि अच्छे खानपान से पैदा होती है
अच्छा खानपान योग करने से अपना काम करता है। पाचन क्रिया ठीक करता है
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जीवन की खुशिया लाता है योग
संयम और उल्लास से मिलाता है योग
योग करें और रहें हमेशा स्वस्थ
आनंद रहे दिलों में और करते रहें योग
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
योग एक विज्ञान है
योग युग का महान है
योग हमारा संयोग है
योग है तो हम है
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
योग आपस में जोड़ने का नाम है
करें नियमित तो आता स्वाभिमान है
मन को संयमित करने का विधान है
मिलती रहे ऊर्जा ऐसा इसका नाम है
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
शरीर की लय,
मन की मधुरता और,
आत्मा के सद्भाव मिलकर जीवन को एक सुर में पिरोते हैं।।
सभी को स्वस्थ विश्व योग दिवस की शुभकामनांए
शरीर लयबद्ध ढंग से काम करे,
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहे,
मन हो सदा उल्लसित और उत्साहित,
जब नियम से हम लगातार बंधे रहें
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सूर्य नमस्कार आपको ऊर्जावान और गतिवान बनाता है,
अंधेरे में भी और सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों में भी।
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं
योग से ना सिर्फ शरीर रोगमुक्त रहता है,बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर परमानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग,

निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग।
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
तो नियमित योग करने की डालो आदत।
योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,
योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।
योग दिवस की शुभकामना
योग, जीवन का वह दर्शन हैं,
जो मनुष्य को उसके आत्मा से जोड़ता हैं,
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं