15 August 2025 Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi: भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त यानी शुक्रवार को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही हर तरफ देशभक्ति के गीत गूंजने शुरू हो गए हैं। बच्चे जहां स्कूल में होने वाले प्रोग्राम में जाने की जल्दी में हैं। वहीं दफ्तरों में भी लोगों में अलह ही उत्साह दिख रहा है। झंडा फहराने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

इस दिन देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को याद किया जाएगा। ऐसे में आप भी अपनों को संदेश भेजकर उनके मन में देशभक्ति का जज्बा जगा सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे मैसेज और कोट्स लेकर आए हैं जिन्हें सोशल मीडिया (व्हाट्सऐप, फेसबुक या इंस्टाग्राम) पर शेयर करके आप देशभक्ति प्रकट कर सकते हैं।

देशभक्ति की भावना हर दिल में जगाएं,
आओ मिलकर स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।
15 अगस्त की हार्दिक बधाई!

दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान हैं।
जय हिंद

स्वतंत्रता का यह पर्व है महान,
भारत मां के वीरों को मेरा प्रणाम।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर।
ऐसा होगा आज का दिन,
आओ मिलकर मनाएं स्वतंत्रता दिवस हम सभी मिलकर।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

न हिंदू हैं, न मुस्लिम
हम तो हैं भारतवासी।
बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,
अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।
जय हिंद

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!