Holi Rangoli Designs 2021 Images, Photos, Pictures: हिंदू धर्म का प्रचलित त्योहार होली बस आने ही वाला है, लोगों में इस त्योहार का उत्साह देखते ही बनता है। 28 मार्च यानी कल होलिका दहन है और परसो 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली को प्रेम का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने पुराने मतभेदों को भुलकर हंसी-खुशी होली खेलते हैं। घर पर दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ लोग रंग-अबीर लगाते हैं।
हालांकि, इस बार कोरोना के प्रकोप के कारण रंगों का ये त्योहार फीका-फीका लग रहा है। लेकिन आप इस मौके पर घर की रौनक बढ़ा सकते हैं। होली पर घर में रंगोली बनाएं और माहौल को बेहतर बनाएं। हिंदू धर्म में रंगोली की अहमियत बहुत ज्यादा है। लोग अपने घरों में हर खास त्योहारों पर रंगोली बनाते हैं। माना जाता है कि इसे देखकर मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में सुख समृद्धि का वास रहता है।
मान्यता है कि इस दिन घरों में रंगोली बनाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। आइए देखते हैं इंटरनेट पर मौजूद होली पर बनाने वाले रंगोली के कुछ ट्रेंडिंग डिजाइन –

कई राज्य जैसे कि गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में होली पर खासतौर से रंगोली बनाने का विधान है। इससे घर की रौनक तो बढ़ती ही है, साथ ही मान्यता है नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में भी ये सहायक है।

किसी भी त्योहार पर घर की सजावट का महत्व अधिक होता है। रंगोली, तोरण, साज-सज्जा का सामान या दीया इन सभी को शुभता का प्रतीक माना जाता है।

रंगोली आटा, चावल, हल्दी, कुमकुम, फूल-पत्तियों या अनेक प्रकार के रंगों से अलग-अलग डिजाइन में बनाई जाती है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि रंगोली बनाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। बता दें कि इसे बनाने के दौरान लोगों की उंगली और अंगूठा मिलकर एक साथ ज्ञानमुद्रा बनाते हैं, इससे व्यक्ति ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव हो जाता है। वहीं, एक्यूप्रेशर की दृष्टि से भी ये फायदेमंद है।

