Holi Rangoli Designs 2020 Images, Photos, Pictures: होली को भारत के सबसे सम्मानित त्योहारों में से एक माना जाता है और यह देश के लगभग हर हिस्से में मनाया जाता है। इसे कभी-कभी “प्रेम का त्योहार” भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन लोग सभी गिले-शिकवे और एक दूसरे के प्रति सभी प्रकार की बुरी भावना को भुलाकर एकजुट हो जाते हैं। होली के इस खास मौके पर लोग अपने घरों पर पार्टी भी रखते हैं और करीबी दोस्त और रिश्तेदारों को आमंत्रित भी करते हैं। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात समते कई अन्य राज्यों में हर खास मौके पर रंगोली बनाई जाती है। घर के दरवाजे या फिर पूजा के स्थान पर लोग रंगोली बनाते हैं।

रंगोली क्यों बनाई जाती हैं?
आमतौर पर लोग अपने घरों में हर खास त्योहारों पर में रंगोली बनाते हैं, लेकिन रंगो के त्योहार होली पर इसका महत्व और बढ़ जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि मां लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है ताकि घर में सुख समृद्धि का वास रहे। वहीं इससे नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि घर के द्वार पर बनी रंगोली से अच्छी किस्मत लाती है।

होली के इन डिजाइन्स की मदद से इस होली आप अपने घर की रोनक और बढ़ाएं। साथ ही जिस तरह इन रंगोली में रंग भरे जाते हैं, वैसे ही अपने घर में भी आप रंग भरें। आइए हम आपको रंगोली के कुछ डिजाइन्स दें जिसे आप आसानी से बना पाएंगें-

All Photos: Instagram