Happy Holi 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Shayari, Messages, : होली 2024 के जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल बिकने लगे हैं, घर-घर गुजिया और पकवान बनाने की तैयारियां भी जारी हैं। कुल मिलाकर हर ओर उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि होली हिंदू धर्म में साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। ऐसे में लोग इसे खूब मस्ती और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग तमाम गिले शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और जमकर नाच-गाना करते हैं। हालांकि, क्योंकि किसी भी त्योहार का मजा उसकी बधाई के बिना अधूरा है, ऐसे में इस पर्व की शुरुआत भी लोग सबसे पहले अपनों को ढेरों बधाइयां देकर ही करते हैं।
इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए होली के खास बधाई संदेश और खूबसूरत तस्वीरें लेकर आए हैं। इन संदेशों और तस्वीरों को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को भेजकर आप उन्हें खास अंदाज में होली 2024 की बधाई दे सकते हैं।
Happy Holi 2024: इन खास संदेशों और तस्वीरों को भेजकर दें होली 2024 की बधाई-


रूठे यार को मनाना है, इस बार गिले शिकवे मिटाना है
तो आ गया होली का त्योहार, आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

होली की हर्षित बेला पर खुशियां मिले अपार।
यश,कीर्ति, सम्मान मिले और बढ़े सत्कार |

रंग दे तू मोहे गेरुआ,
खुशियां बांधे पूरा प्यार में गहरा।
होली की शुभकामनाएं!
आशाओं का पर्व है, ये सकारात्मकता का पर्व है।
आपको होली की शुभकामनाएं!


रंगो से भरी इस दुनिया में,
रंग रंगीला त्योहार है होली
गिले शिकवे भुलाकर खुशियां मनाने का त्योहार है होली
रंगीन दुनिया का रंगीन पैगाम है होली


लाल हो या पीला हरा हो या नीला
सुखा हो या गिला
एक बार रंग लग जाये तो हो जाये रंगीला
आप सभी को हैप्पी होली !
प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!
होली की शुभकामनाएं !
होली का पर्व समाज में व्याप्त हर कुरीति को जड़ से मिटाए।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

वसंत ऋतु की बहार, चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हारे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,मुबारक हो आपको होली।

रंग-बिरंगे पानी से भरी बच्चों की पिचकारी हो, सबसे अच्छी होली की आपकी तैयारी हो।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारी संस्कृति की गोद में पलकर ही हम सभी का जग में सत्कार हो।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
आज प्रकृति ने अपनी दोनों बाहें खोली हैं, बुरा न मान यार ये पर्व हमारा होली है।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
होली का यह पर्व आपके जीवन में खुशियां और उल्लास लेकर आए।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
होली आपके विचार स्वतंत्र रखे, आप होली पर मीठे पकवान चखें।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
होली के अवसर पर, आइए सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की हम सब मिलकर सौगंध खाएं।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
होली प्रतीक बने चेहरों से उदासी का रंग उड़ाने का और खुशियों को गले लगाने का।
आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
रंगों की इस खुशबू और खुशियों की बौछार को आपके जीवन में बहार बनाए रखें।
होली के इस मौके पर आपको खुशियां और प्यार की सबसे गहरी शुभकामनाएं।
रंगों की इस बारीक बूंदों से, आपके जीवन को रंगीनी दे,
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगों की इस खुशबू से, आपके जीवन को रंगीन बनाएं, और सभी मुश्किलें आसानी से पार करें।
होली की शुभकामनाएं! आपके जीवन में हमेशा रंगों की खुशबू रहे, और आप हमेशा स्वस्थ रहें
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। वहीं, इस साल ये पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में आप चाहें तो अपने खास लोगों को एडवांस में भी साल के सबसे बड़े त्योहार में से एक होली की बधाई दे सकते हैं।