Mahatma Gandhi Jayanti 2022 Speech & Essay in Hindi: हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। ये राष्ट्रीय त्योहार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सिद्धांतों के धनी गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर सन् 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। देश को गुलामी की जंजीर से मुक्ति दिलाने वाले गांधी जी अपने विचारों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध थे। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करने वाले महात्मा गांधी ने लंदन से वकालत की डिग्री हासिल की थी। आपको बता दें कि हर साल पूरी दुनिया में गांधी जयंती के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।

एक बार तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने वक्तत्व में कहा था कि “भारत के सपूत महात्मा गांधी देश के मूल्यों को अच्छी तरह समझते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय नेता महात्मा गांधी के अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों से प्रभावित हुए। जब मैं छोटा बच्चा था तब से ही गांधी जी के जीवन से बेहद प्रभावित रहा हूं।”

महान शिक्षाविद् रवींद्रनाथ टैगोर ने एक भाषण में कहा था कि, ‘हम उस महात्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं जिसने हमेशा सत्य के लिए संघर्ष किया है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि एक ऐसे समय में जबकि हमारा देश नए युग के प्रवेश-द्वार पर खड़ा है, वह महात्मा तात्कालिक परिणामों की खातिर कभी भी सार्वभौमिक नैतिकता के मानदंडों से विमुख नहीं हुआ है।’

पूरी दुनिया को अपने विचारों और शब्दों से प्रभावित करने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर पढ़ें और शेयर करें उनके कुछ बेहतरीन विचार –

1. श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास,
और आत्मविश्वास का अर्थ है
ईश्वर में विश्वास।

2. भविष्य में क्या होगा,
मैं यह नहीं सोचना चाहता।
मुझे वर्तमान की चिंता है।
ईश्वर ने मुझे आने वाले क्षणों पर कोई नियंत्रण नहीं दिया है।

3. हमेशा अपने विचारों, शब्दों
और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें।
हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें,
और सब कुछ ठीक हो जायेगा।

4. प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है,
और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं,
उसमें सबसे नम्र है।