Happy Bakrid Eid-al-Adha Mubarak 2024 Hindi Wishes, Shayari, Images, Quotes, Status: आज यानी 17 जून को ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-अजहा इस्लामिक कैलेंडर का आखिरी महीना है। जिस दिन ईद-उल-अजहा का चांद दिखाई देता है उसके दस दिन बाद ईद-उल-अज़हा की नमाज अदा की जाती है और कुर्बानी की जाती है। बकरा ईद के दिन कुर्बानी करने का खास मकसद है। माना जाता है कि एक दिन हजरत इब्राहीम ने ख्वाब में अल्लाह से उनकी सबसे प्यारी चीज को अल्लाह की राह में कुर्बान करने को कहा। हजरत इब्राहिम ने अपने ख्वाब को सच जाना और अल्लाह की राह में अपनी सबसे अज़ीज चीज अपने बेटे को अपने रब की रजा के लिए कुर्बान करने की ठान ली। हजरत इब्राहिम ने अल्लाह की रजा के लिए अपनी सबसे अजीज और सबसे प्यारे एक लौते बेटे को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए।
हजरत इब्राहीम ने जैसे ही छुरी अपने बेटे की गर्दन पर चलाना शुरू की वैसे ही जन्नत से एक जानवर जमीन पर आ गया और हजरत इब्राहीम ने अपने बेटे की जगह उस जानवर की कुर्बानी की। हजरत इब्राहीन में एक दुम्बे की कुर्बानी की और उनका बेटा सही सलामत खड़ा था। हजरत इब्राहीम की इस सुन्नत को ही सारी दुनिया के मुसलमान हर साल पूरा करते हैं और जानवर की कुर्बानी करते हैं।
हर साल अल्लाह की रजा के खातिर लोग तीन दिनों तक कुर्बानी करते हैं। गल्फ देशों में ये त्योहार 7 दिनों तक मनाया जाता है। ईद के मौके पर बकरा,दुंबा और हलाल जानवरों की कुर्बानी की जाती है। ईद के मौके पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और साथियों को इस दिन की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो इन बधाई संदेश को भेज सकते हैं और ईद मुबारक कह सकते हैं।

चांद को चांदनी मुबारक
फ़लक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको हमारी तरह से
ईद मुबारक !

चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा सेहमारी दुआ हैं इस ईद पर वो मिल जाए आपको!
ईद-उल-अज़हा मुबारक को आपको !

समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद-उल-अज़हा का त्योहार मुबारक !

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद-उल-अज़हा मुबारक !