भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। अंबेडकर को बाबा साहेब के नाम से भी जाना जाता है। भारत के संविधान निर्माता और आजाद भारत के पहले कानून मंत्री होने का श्रेय भी उन्हें जाता है। उन्होंने 1956 में समाजिक और राजनीतिक आंदोलन दलित बौद्ध आंदोलन चलाया। इसमें भारत के लाखों दलित लोगों ने हिस्सा लिया। भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। उन्होंने लोगों के लिए कई प्रेरणादायक वचन भी बोलें। बी.आर.अंबेडकर जयंती के मौके पर आप उनके द्वारा बोले गए बेहतरीन कोट्स और मैसेजेज अपनों से शेयर कर सकते हैं और उनके योगदान के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
Bhimrao Ambedkar Jayanti 2020 Quotes, Speech, Thoughts
1. जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए।
– बी.आर अंबेडकर
Happy Bhimrao Ambedkar Jayanti 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Messages:
2. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
बी.आर अंबेडकर
3. यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।
बी.आर अंबेडकर
4. हिन्दू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।
बी.आर अंबेडकर
5. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
बी.आर अंबेडकर
6. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।
बी.आर अंबेडकर
7. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।
बी.आर अंबेडकर
8- धर्म कर्तव्य का दूसरा नाम है। हम अपनी जिम्मेदारियां और कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएं तो हम सच्चे धार्मिक हैं।
9- जहां एक-दूसरे से मिलने पर अपनापन का भाव आए वहीं समझ लेना कि समाज है, बाकि तो वीरान और जंगल है।