Guru Nanak Jayanti (Gurpurab) 2020 Speech, Quotes, Essay: गुरु नानक देव जी सिखों के प्रथम गुरु थे। सन् 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही राय भोई की तलवंडी नामक जगह पर गुरु नानक जी का जन्म हुआ था। इस कारण हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पर्व या गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। सिख समुदाय के लोगों के लिए ये दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है कि सांसारिक कार्यों में नानक देव जी का मन नहीं लगता था। ईश्वर की भक्ति और सत्संग में ही उनकी रुचि ज्यादा थी। बता दें कि उन्होंने ही सिख समुदाय की स्थापना की थी। इस दिन प्रभात फेरी, शबद कीर्तन व गुरुद्वारों में सेवा करने की बहुत ज्यादा अहमियत है।

इस मौके पर कई जगह अवकाश घोषित होते हैं तो कुछ जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। गुरु पर्व पर कई संस्थानों में निबंध व भाषण प्रतियोगिताएं भी करायी जाती हैं। आइए देखते हैं निबंध और स्पीच के कुछ बेहतरीन सैंपल्स –

स्पीच 1: यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार है। गुरु नानक जयंती सिख धर्म के सबसे पुराने त्योहारों में से एक है। गुरु नानक देव का जन्मदिन गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक जयंती कार्तिक के महीने में पूर्णिमा के दिन कार्तिक पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक थे। वह पहले सिख गुरु थे, गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के वर्तमान शेखपुरा जिले में राय-भोई-दी तलवंडी में हुआ था, जिसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। गुरु नानक जयंती पर, सिख लोग नए कपड़े पहनते हैं और गुरुद्वारों में जाते हैं। गुरु नानक जयंती की सुबह गुरुद्वारे में प्रभात फेरी के साथ शुरू होती है और भजन गायन वाले इलाकों में जुलूस चलता है। सिख प्रार्थना करते हैं और गुरु नानक जी को श्रद्धांजलि देते हैं।

स्पीच 2: गुरु नानक देव सिखों के प्रथम गुरु व सिख धर्म के संस्थापक थे। वे एक महापुरुष व महान धर्म प्रर्वतक थे जिन्होंने विश्व से सांसारिक अज्ञानता को दूर कर आध्यात्मिक शक्ति को आत्मसात् करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। गुरु नानक देव जी की बचपन से ईश्वर में श्रद्धा थी। उनका मन भक्ति में ही लगता था। उनकी दृष्टि में ईश्वर सर्वव्यापी है। वे मूर्ति पूजा के कट्‌टर विरोधी थे। गुरु पर्व की शुरुआत भजन गायन के साथ होती है। इस दिन गुरुद्वारों में लंगर भी लगता है।

Live Blog

12:35 (IST)30 Nov 2020
जानें क्यों कहा जाता है प्रकाश पर्व

जान लें कि गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev) ने समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को दूर करके लोगों के जीवन में प्रकाश भर दिया इसीलिए उनके जन्मदिन को प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के रूप में हर साल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है

11:53 (IST)30 Nov 2020
सिखों के पहले गुरु गुरु नानक की जयंती का प्रतीक...

हर सिख के लिए गुरु पर्व का दिन बेहद अहम होता है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे को गुरुपुरब यानी गुरु नानक जयंती की दिल स शुभकामनाएं देता है। गुरु नानक देव की जयंती इस साल 30 नवंबर, सोमवार यानी आज है। गुरु पर्व के पावन दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक की जयंती का प्रतीक है। यह सिख धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है।

11:09 (IST)30 Nov 2020
16 साल की उम्र में हुआ विवाह

16 साल की उम्र में उनका विवाह हो गया था। बता दें कि दो पुत्रों के जन्म के बाद नानक देव जी अपने कुछ दोस्तों के साथ तीर्थयात्रा पर निकल पड़े थे।

10:29 (IST)30 Nov 2020
शेयर करें ये कोट्स

09:41 (IST)30 Nov 2020
गुरु नानक जयंती पर लंगर का भी है विधान

गुरु पर्व की शुरुआत भजन गायन के साथ होती है। इस दिन गुरुद्वारों में लंगर भी लगता है।

08:47 (IST)30 Nov 2020
कैसे मनाई जाती है गुरुपर्व

गुरु नानक जयंती पर, सिख लोग नए कपड़े पहनते हैं और गुरुद्वारों में जाते हैं। गुरु नानक जयंती की सुबह गुरुद्वारे में प्रभात फेरी के साथ शुरू होती है और भजन गायन वाले इलाकों में जुलूस चलता है। सिख प्रार्थना करते हैं और गुरु नानक जी को श्रद्धांजलि देते हैं।

08:17 (IST)30 Nov 2020
धार्मिक कार्यों में थी अधिक रुचि

गुरु नानक देव का मन बचपन से ही धार्मिक गतिविधियों में लगा रहता था. उनकी इस धार्मिक प्रवृति की वजह से उनके माता-पिता चिंतित रहते थे. एक दिन की बात है जब गुरु नानक देव जी के पिता ने उन्हें पढ़ाई करने के लिए गुरुकुल में भेजा, लेकिन उनके गुरु, नानक देव के सवाल पर निरुत्तर हो गए

07:42 (IST)30 Nov 2020
गुरु नानक जी की जन्मस्थली अब ननकाना साहिब के नाम से है प्रसिद्ध

गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक थे। वह पहले सिख गुरु थे, गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के वर्तमान शेखपुरा जिले में राय-भोई-दी तलवंडी में हुआ था, जिसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।

07:07 (IST)30 Nov 2020
सिखों का सबसे बड़ा त्योहार

यह सिखों का सबसे बड़ा त्योहार है। गुरु नानक जयंती सिख धर्म के सबसे पुराने त्योहारों में से एक है। गुरु नानक देव का जन्मदिन गुरु नानक जयंती के रूप में मनाया जाता है।

06:23 (IST)30 Nov 2020
गुरु नानक जी के माता-पिता

गुरु नानक देव के पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्ता देवी था. नानक देव जी की बहन का नाम नानकी था. नानक जी के जन्म के बाद तलवंडी का नाम ननकाना पड़ा. वर्तमान में यह जगह पाकिस्तान में है

21:31 (IST)29 Nov 2020
गुरु पर्व की बधाईयां...

21:17 (IST)29 Nov 2020
गुरु नानक जयंती का इतिहास

भाई बाला जन्मसखी के मुताबिक गुरु नानक देव का जन्म भारतीय चंद्र मास कार्तिक की पूर्णिमा पर हुआ था। सिख इसी वजह से नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक के गुरुपुरब को मनाते हैं।

20:40 (IST)29 Nov 2020
कब हुआ था गुरु नानक देव का जन्म

बिक्रमी कैलेंडर के मुताबिक उनका जन्म 1469 में कटक के पूर्णिमा पर हुआ था। भाई बाला जन्मसखी के मुताबिक गुरु नानक का जन्म भारतीय चंद्र मास कार्तिक की पूर्णिमा पर हुआ था।

18:38 (IST)29 Nov 2020
अहम है गुरु पर्व...

हर सिख के लिए गुरु पर्व का दिन बेहद अहम होता है। इस दिन हर कोई एक-दूसरे को गुरुपुरब यानी गुरु नानक जयंती की दिल स शुभकामनाएं देता है। गुरु नानक देव की जयंती इस साल 30 नवंबर, सोमवार यानी कल है। गुरु पर्व के पावन दिन सिखों के पहले गुरु गुरु नानक की जयंती का प्रतीक है। यह सिख धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है।

18:00 (IST)29 Nov 2020
हो लाख-लाख बधाई आपको

हो लाख-लाख बधाई आपको

गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको

ख़ुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा

दीये का बाती संग रिश्ता जैसा

17:08 (IST)29 Nov 2020
गुरु पर्व की बधाईयां...

16:02 (IST)29 Nov 2020
धार्मिक गतिविधियों में थी रुचि

गुरु नानक देव का मन बचपन से ही धार्मिक गतिविधियों में लगा रहता था. उनकी इस धार्मिक प्रवृति की वजह से उनके माता-पिता चिंतित रहते थे. एक दिन की बात है जब गुरु नानक देव जी के पिता ने उन्हें पढ़ाई करने के लिए गुरुकुल में भेजा, लेकिन उनके गुरु, नानक देव के सवाल पर निरुत्तर हो गए

15:46 (IST)29 Nov 2020
कैसे मनाया जाता है गुरु पर्व

प्रकाश पर्व के दिन गुरु नानक देव जी को याद किया जाता है. इस दिन सिख धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं. इन सभाओं में गुरु नानक देव के द्वारा दी गई शिक्षाओं के बारे में बताया जाता है. इस दिन उनके जीवन के बारे में पाठ किया जाता है. सिख धर्म के लोग इस दिन अपने घरों और मोहल्लों में अखंड पाठ भी कराते हैं

15:29 (IST)29 Nov 2020
गुरु नानक जी के माता-पिता

गुरु नानक देव के पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्ता देवी था. नानक देव जी की बहन का नाम नानकी था. नानक जी के जन्म के बाद तलवंडी का नाम ननकाना पड़ा. वर्तमान में यह जगह पाकिस्तान में है

15:10 (IST)29 Nov 2020
गुरु नानक जी की प्रमुख शिक्षा

दुनिया में किसी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी व्यक्ति दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है। धार्मिक व्यक्ति वही है जो सभी लोगों का समान रूप से सम्मान करे।

15:07 (IST)29 Nov 2020
गुरु पर्व की शुभकामनाएं...

नानक नाम चर्दी कला,

तेरे भने सरबत दा भला,

धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी दे आगन,

पूरब दी आप सबनु लख लख वधाई

14:57 (IST)29 Nov 2020
हैप्पी गुरु पर्व

राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,

वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह