Good Night Tips: बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बेहद जरूरी होता है। सही से नींद नहीं लेने के कारण कई तरह की बीमारियां होने लगती है। आम तौर पर कहा जाता है कि सभी को आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल आता है कि आठ घंटा तो आराम से सोया जा सकता है, लेकिन सोने का सही समय क्या है?
स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर
भागदौड़ भरी जिंदगी में कम ही लोग हैं तो सही से और सही समय पर सोते हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों का सही समय पर सोना और जगने वाला रूटीन बिगड़ा हुआ है। लोग सोने से पहले मोबाइल फोन, टीवी आदि जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में उन्हें रात को समय पर नींद नहीं आती है। सही समय पर नहीं सोने से कई तरह की बीमारियां होती है और पूरा सिस्टम ही बिगड़ जाता है।
रात को सोने का आइडियल समय क्या है?
वहीं, कई शोध में पाया या है कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सोना एक आइडियल समय है। क्लीवलैंड क्लीनिक की एक रिपोर्ट ने भी इसकी पुष्टि की है। शोध के मुताबिक, ब्रिटेन में 88,000 लोगों पर शोध किया गया, जिसमें पता चला कि रात को 10 बजे सोना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इस समय सोने से शरीर को खुद को रिपेयर करने और ऊर्जा भरने का पूरा समय मिलता है।
एक दिन में कितना घंटा सोना चाहिए?
अधिकतर युवाओं को 7-9 घंटे की नींद की जरूरत होती है। अगर आप रात 10 बजे सोते हैं,तो सुबह 6 बजे तक आपकी 8 घंटे की नींद पूरी हो जाएगी। रोज़ाना एक ही समय पर सोना और जागना महत्वपूर्ण है। इससे शरीर की प्राकृतिक बायोलॉजिकल क्लॉक सेट हो जाती है, जिससे गहरी और अच्छी नींद मिलती है। छोटे बच्चों और किशोरों को 9-11 घंटे तक सोने की आवश्यकता होती है।