Gond Laddu Recipe: ठंड की शुरुआत होते ही लोग अपने घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाने लगते हैं। सर्दी में लोग गोंद के लड्डू को खाना काफी पसंद करते हैं। दरअसल, गोंद का लड्डू सर्दी में भी गर्मी का एहसास करता है और शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है। सर्दी के मौसम में ये सब आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है।
बाबा रामदेव से सीखें गोंद का लड्डू बनाना
गोंद के लड्डू को ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) के साथ अन्य चीजों से तैयार किया जाता है। आज इस लेख में हम आध्यात्मिक गुरु बाबा रामदेव द्वारा बनाए गए गोंद के लड्डू के रेसिपी के बारे में बताएंगे। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोंद के लड्डू को बनाते दिखाई दे रहे हैं। वह यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने इस लड्डू की रेसिपी को अपनी मां से सीखी है।
गोंद का लड्डू बनाने की सामग्री
1 कप-गाय की देसी घी
2 कप- गोंद
1 कप- आटा
1 कप- बेसन
हल्दी
शिलाजीत
मगज
ड्राई फ्रूट्स
गोंद के लड्डू बनाने की विधि
गोंद के लड्डू को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी को गर्म करें। घी गर्म हो जाने के बाद आप इसमें बराबर मात्रा में गोंद को डालें। अब आप दोनों को मिलाएं। कुछ समय के बाद गोंद फूल जाएगा। अब आप कढ़ाई में आटा को भूने और एक अलग कढ़ाई में बेसन को भूने। अब आप दोनों को एक ही कढ़ाई में डाल दें और मिलाते रहें। इसके बाद आप इसमें भूरा या खांड मिला लें और कुछ समय के बाद आप इसको लड्डू बना सकते हैं। आप इसमें मगज और ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। आप इसको दूध में हल्दी डालकर या फिर शिलाजीत डालकर भी खा सकते हैं।