फूलगोभी और पत्तागोभी खाना कई लोगों को पसंद होता है। हालांकि, बारिश के मौसम में कई बार नमी के कारण इनमें कीड़े पनपने लगते हैं। दरअसल, बारिश के मौसम में हरी सब्जियों में कीड़ों का होना काफी आम है। ऐसे में अगर आप भी बारिश में फूलगोभी और पत्तागोभी खा रहे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इनमें मौजूद कीड़े स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। वैसे, आप कुछ घरेलू उपायों से इनमें मौजूद कीड़ों को आसानी से निकाल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपके लिए 5 देसी उपाय लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप इनमें मौजूद कीड़ों को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

सिरका या विनेगर का करें उपयोग

फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियों से कीड़ों को निकालने के लिए आप सिरका या विनेगर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और सब्जी को इसमें कुछ देर डुबोकर रखें। इससे कीड़े आसानी से निकल जाएंगे।

गर्म पानी में नमक डालकर भिगोएं

फूलगोभी या पत्तागोभी को काटने के बाद आप इसे गर्म पानी में नमक डालकर भी कुछ समय के लिए भिगो दें। करीब 10 से 15 मिनट तक इसमें रखने के बाद कीड़े और गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएंगे।

करेले की कड़वापन कैसे निकले? इन 5 देसी हैक्स से सब्जी बनेगी लाजवाब

काटते समय रखें ध्यान

फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियों को काटते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। इन सब्जियों को काटते समय उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। उनके प्रत्येक गुच्छे की भी बारीकी से जांच करें। इससे छोटा से छोटा कीड़ा भी आसानी से नजर आ जाएगा।

बेकिंग सोडा से करें क्लीन

बेकिंग सोडा से भी आप फूलगोभी और पत्तागोभी में मौजूद कीड़ों को हटा सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें गोभी को 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद आप सब्जी को साफ पानी से धो लें।

जड़ से लेकर पत्तों तक… कई बीमारियों का रामबाण इलाज है गिलोय, इस तरह गमले में लगाएं इसका पौधा

माइक्रोवेव में सब्जी को करें गर्म

कीड़ों को निकालने के लिए आप माइक्रोवेव की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले फूलगोभी या पत्तागोभी को काटकर सही से धो लें। अब इसे माइक्रोवेव में 1-2 मिनट के लिए हल्का गर्म करें। इससे अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल आते हैं।