Geeta Jayanti 2024: हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। इसे मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं। इस साल ये खास तिथि आज 11 दिसंबर को पड़ रही है। यानी आज बुधवार 11 दिसंबर को गीता जयंती है।

हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद महत्व होता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाते हैं। माना जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।

वहीं, गीता में दिए श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उस वक्त इन उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए थे और आज भी ये मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं। ऐसे में गीता जयंती के शुभ अवसर पर हम यहां आपको श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण के कुछ ऐसे उपदेश बता रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप मोटिवेटेड महसूस करेंगे।

गीता की इस बातों को जीवन में अपनाने से आप खूब तरक्की हासिल कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

श्रीकृष्ण कहते हैं कि मनुष्य अपनी इंद्रियों को अगर अधीन में कर ले तो उसके जीवन में कभी विकार और परेशानियां नहीं आती हैं। सफलता उसी व्यक्ति को मिलती हैं, जिसका स्वयं की इन्द्रियों पर बस हो।

श्रीकृष्ण कहते हैं कि, मन की परेशानी या समय की हैरानी का एक ही हल है कि आप अपने सवालों के जवाबों के पीछे ऐसे पड़ जाए, जैसे आप एक हठयोगी हो।

हर प्राणी के जीवन में परीक्षा का समय आता है, इसका अर्थ यह नहीं कि निराश हुआ जाए।

श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार, आनंद हमेशा मनुष्य के भीतर ही होता है परंतु मनुष्य उसे बाहरी सुखों में ढूंढता है।

श्रीकृष्ण कहते हैं कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी खराब हों, वो हमेशा एक जैसी नहीं रहती हैं। वो बदलती रहती हैं, इसलिए मनुष्य को दुख की घड़ी में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म वो फसल है जिसे इंसान को हर हाल में खुद काटना ही पड़ता है इसलिए हमेशा अच्छे बीज बोएं ताकि फसल अच्छी हो।

श्रीमद्भागवत गीता के अनुसार, जीत हो या हार दोनों का सम्मान करना सीखें, क्योंकि दोनों में ही ईश्वर की इच्छा होती है।

Geeta Jayanti 2024 पर अपने घर के आंगन में बनाएं सुंदर रंगोली, यहां से सलेक्ट करें बेस्ट डिजाइन