Geeta Motivational Quotes, Thoughts: मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद महत्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। वहीं, इस साल ये खास तिथि 11 दिसंबर को पड़ रही है, ऐसे में 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती (Geeta Jayanti 2024 Date) मनाई जाएगी।

बता दें कि कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत की युद्ध भूमि में डगमगाने लगे थे। श्री कृष्ण के उपदेशों को सुनकर अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। तभी से कहा जाता है कि गीता में जीवन की हर एक परेशानी का हल मिल जाता है। ऐसे में अगर आप भी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और आपको आगे का रास्ता नजर नहीं आ रहा है, तो आप श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों को याद कर सकते हैं।

यहां हम आपके लिए श्री कृष्ण द्वारा दिए गए कुछ ऐसे उपदेश बता रहे हैं, जो मुश्किल समय में रास्ता खोजने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

जब रास्ता नजर न आए, तो श्रीकृष्ण की ये बातें याद रखें-

किसी भी मनुष्य की परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहती, परिस्थितियां बदलती हैं, इसलिए मनुष्य को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

व्यक्ति को खुद से बेहतर कोई नहीं जान सकता, जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को जान लेता है वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता प्राप्त कर सकता है।

व्यक्ति जो चाहे बन सकता है, यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर लगातार चिंतन करे।

यदि परिस्थितियां आपके हक में नहीं है, तो विश्वास कीजिए कुछ बेहतर आपकी तलाश में है।

जो भी हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है,
जो भी होगा अच्छा होगा, भविष्य के बारे में चिंता मत करो। वर्तमान में जियो

निंदा से घबराकर अपने लक्ष्य को न छोड़े क्योंकि, लक्ष्य मिलते ही निंदा करने वालों की राय बदल जाती है।

अगर परमात्मा तुम्हें कष्ट के पास ले आया है, तो अवश्य ही वो तुम्हें कष्ट के पार भी ले जाएगा।

तनाव से केवल समस्याएं जन्म ले सकती हैं, समाधान खोजने हैं तो मुस्कुराना ही पड़ेगा।

जो हो रहा है उसे होने दो तुम्हारे ईश्वर ने तुम्हारी सोच से बेहतर तुम्हारे लिए सोच रखा है।

इस पृथ्वी लोक पर कोई साथ नहीं देता, यहां तुम्हें खुद ही लड़ना है और खुद ही समझना भी है।

इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Gita Jayanti 2024 Date: कब मनाई जाएगी गीता जयंती? इस दिन बन रहे हैं खास संयोग, जानें तिथि, महत्व और शुभ योग