Evening Snacks Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ अक्सर लोगों को नमकीन खाने का दिल करता है। नमकीन के बिना चाय अधूरा सा लगता है। ऐसे में आप इवनिंग स्नैक्स में ये गार्लिक मखाना नमकीन बनाकर खा सकते हैं। ये बहुत ही टेस्टी नमकीन है जिसे खाने के बाद आपको समोसा और चाट खाने का दिल नहीं करेगा। इतना ही नहीं आप इसे एक बनाकर लें तो लंबे समय तक खाते रहेंगे। साथ ही आप इसे ऑफिस में या फिर किसी यात्रा के दौरान भी ले जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं गार्लिक मखाना नमकीन कैसे बनाएं।

गार्लिक मखाना नमकीन कैसे बनाएं-How to Make Garlic Makhana Namkeen

सामग्री
-लहसुन
-प्याज
-नमक
-हरी मिर्च
-करी पत्ता
-मूंगफली
-काजू
-मखाना
-मसाले

Evening Snacks Garlic Makhana Recipe

गार्लिक मखाना बनाने की विधि-Garlic Makhana Namkeen Recipe

-गार्लिक मखाना बनाने के लिए आपको पहले सबसे पहले लगभग 15 से 20 लहसुन की कली ले लें।
-हरी मिर्च, करी पत्ता और प्याज को लहसुन के साथ पीस लें।
-इसके बाद आपको करना ये है कि मूंगफली, काजू और मखाना सबको भून लें।
-इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और फिर गर्म करें। फिर लहसुन वाला पेस्ट डालें।
-इसके बाद इसमें मसाले डालें और फिर मखाना डालें।
-सबको मिक्स कर लें और अच्छी तरह से भून लें।
-इसके बाद इसमें मूंगफली, काजू और मखाना डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
-इसमें नमक और चाट मसाला मिलाएं।
-अब इसे सर्व करें।

कैसे स्टोर करें गार्लिक मखाना?

गार्लिक मखाना स्टोर करने के लिए आपको एक कंटेनर लेना है और फिर इसमें नमकीन डाल लें। इसके बाद धीमे-धीमे नमकीन को निकालकर खाना शुरू करें। बस आपको इस नमकीन को हवा से बचाना है। ताकि हवा की वजह से ये मखाना खराब न हो जाए।

आप इस नमकीन को चाट के साथ या फिर तरह-तरह की चीजों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। आप स्प्राउट्स को उबालकर और इसमें गार्लिक मखाना मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप आलू या फिर टमाटर चाट बना रहे हैं तब भी आप इस गार्लिक मखाना को मिलाकर खा सकते हैं। ये काफी टेस्टी नमकीन है जो कि लंबी समय चलती है।