Safed til ragi ki roti: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में हम हलवा, लड्डू और सब्जी आदि की तो बात कर ही चुके हैं पर आज हम बात करेंगे रोटी की। सर्दियों में इस अनाज से बनी रोटी शरीर के लिए बहुत गर्म मानी जाती है। इन रोटियों को खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ जाती है और फिर शरीर सर्दियों की छोटी-मोटी समस्याओं का शिकार नहीं होता। तो आइए जानते हैं इस रोटी को कैसे बनाएं, क्या है इसकी रेसिपी और सर्दियों में इसे खाने के फायदे।
इस अनाज से बनी रोटी होती है सबसे गर्म
सर्दियों में आपको सफेद तिल और रागी की रोटी (Safed til ragi ki roti) खानी चाहिए। ये रोटी शरीर को गर्म रखने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। दरअसल, रागी और तिल दोनों ही काफी गर्म होते हैं जिन्हें खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इससे इम्यूनिटी बिल्ड होती है सर्दी-जुकाम नहीं होता। साथ ही इसका फाइबर शरीर का मेटाबोलिज्म भी तेज करता है जिससे सेहत से जुड़े कई फायदे मिलते हैं।
सफेद तिल और रागी रोटी कैसे बनाएं-How to make safed til ragi ki roti
सामग्री
-सफेद तिल
-रागी
-गुनगुना पानी

रोटी बनाने का तरीका
सफेद तिल और रागी रोटी रोटी बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए
-आपको सबसे पहले रागी को भूनकर इसका आटा बनाना है।
-फिर तिल पीसकर रख लें।
-इसके बाद पानी गर्म करें और इसे गुनगुना करके रख लें।
-अब इस आटे को लें और फिर इसमें गुनगुना पानी डालकर इस आटे को तैयार करें।
-10 मिनट रखने के बाद इसे आटे की लोई बनाएं और फिर इसे पतली-पतली रोटी बेलकर तवे पर पकाएं।
कैसे खाएं सफेद तिल और रागी की रोटी-How to eat Safed til ragi ki roti
सफेद तिल और रागी की रोटी बनाने के बाद इसमें मक्खन डालें और गुड़ डालकर खाएं। आप ये भी कर सकते हैं कि रोटी में घी लगाएं और फिर इसे आराम से बैठकर खाएं। इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि रागी की रोटी को सब्जी के साथ खाएं। इसके अलावा आप दही के साथ भी रागी की रोटी खा सकते हैं जो कि आपके मन को खुश कर देगी और आपको बेहतर महसूस करवाएगी। आगे जानते हैं मोटापा कम करने के लिए डिनर के बाद जरूर करें ये 4 काम, महीनेभर में दिखेगा फर्क